गौरेश्वर नारायण सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। नबीनगर के चंद्रगढ़ स्थित गौरेश्वर नारायण सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में मंगलवार को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के सचिव पंकज कुमार सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डालकर उनके द्वारा बताए गए कानून एवं अहिंसा के साथ जीवन व्यतीत करने की सलाह दी।
महाविद्यालय के सचिव पंकज कुमार सिंह ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि समाज में समता एवं समानता की स्थापना करनी चाहिए जिससे व्यक्ति जाति, लिंग व धर्म के आधार पर एक समान व्यवहार कर सके। इसके लिए हमें शिक्षा ग्रहण करना अति आवश्यक है। शिक्षा से ही हम संगठित होकर संघर्ष कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, चंद्रगढ़ उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेश सिंह, पिपरा पंचायत पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ महेंद्र कुमार यादव, सुशील कुमार, सुनील सिंह, सौरभ सिंह, विनय सिंह, विकास कुमार सिंह, मनीष सिंह, सुमित सिंह एवं अन्य मौजूद रहे।