नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। बिहार शिक्षा परियोजना, औरंगाबाद द्वारा समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत 3 से 18 आयु वर्ग के अस्थि, दृष्टि एवं श्रवण बाधित छात्र-छात्राओं के लिए जिला चिकित्सा दल के माध्यम से प्रखंडवार जांच शिविर सह मूल्यांकन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य संबंधित आयु वर्ग के दिव्यांग छात्र-छात्राओं की चिकित्सीय जाँच एवं दिव्यांगता का समुचित मूल्यांकन कर आवश्यकतानुसार उन्हें शिक्षा विभाग एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं तथा सहायक उपकरणों से आच्छादित करना है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
21 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ओबरा,
22 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दाउदनगर,
23 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हसपुरा,
24 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोह,
25 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रफीगंज,
26 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बारूण,
28 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुटुम्बा,
29 सितंबर को सदर अस्पताल, औरंगाबाद,
30 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नवीनगर,
1 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर तथा
3 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, देव में जाँच शिविर सह मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित प्रखंडों के अभिभावकों एवं विद्यालयों से अपील की गई है कि 3 से 18 आयु वर्ग के अस्थि, दृष्टि एवं श्रवण बाधित छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि एवं स्थल पर शिविर में उपस्थित कराते हुए उनका जाँच एवं मूल्यांकन सुनिश्चित कराएं। इससे पात्र छात्र-छात्राओं को उनकी आवश्यकता के अनुरूप शैक्षणिक सहयोग, चिकित्सीय परामर्श एवं सहायक उपकरण सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं से लाभान्वित किया जा सकेगा।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।