नवबिहार टाइम्स ब्यूरो।
रांची। राज्य के 16 कुख्यात नक्सलियों ने आज रांची पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। साथ ही हथियार, गोली बारूद भी पुलिस को सौंपे दिए।
उल्लेखनीय है कि राज्य में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में झारखंड सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के नक्सली ने मुख्य धारा में लौट रहे हैं। पुलिस मुख्यालय धुर्वा रांची में आज 16 कुख्यात शीर्ष नक्सलियों ने सामूहिक रूप से झारखंड पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के समक्ष आत्म समर्पण किया। अपने हथियार एवं गोलियां सौंपे।
डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बताया कि झारखंड में आज ऑपरेशन नवजीवन टू के तहत कुल 16 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। उन्होंने कहा कि जिन साथियों ने आज सरेंडर किया है। उसको मुख्य धारा से जोड़ने के लिए झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित आत्म समर्पण और पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएं दी जाएगी। सभी प्रकार का ध्यान रखा जाएगा। उसके लिए झारखंड पुलिस सतत प्रयासरत है। उग्रवाद एवं अपराध को झारखंड से जड़ से मिटाने के लिए झारखंड पुलिस कृतसंकल्प है।
बताया गया ही कि 16 नक्सलियों ने आज रांची में आत्मसमर्पण किया, जबकि इसी दस्ते के 08 कमांडर पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण किए। इनमें से कई पर नक्सली गतिविधियों से जुड़े मुकदमे दर्ज थे। इनमें 15 लाख का इनामी रीजनल कमांडर संतोष उर्फ गांधी समेत कई शीर्ष कमांडर शामिल है।
बताया गया है कि सरेंडर करने वाले सभी नक्सली झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के कोल्हान और सारंडा के दुर्गम जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय थे। संगठन के शीर्ष नेताओं एक करोड़ के इनाम मिसिर बेसरा उर्फ और असीम मंडल की टीम से जुड़े हुए थे।