By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    Bihar

    धनतेरस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो रांची। झारखड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनतेरस के…

    By Betab Ahmad
    Bihar

    मुजफ्फरपुर में नेपाल से बिहार के रास्ते गुजरात भेजी जा रही 10 करोड़ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो मुजफ्फरपुर। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुजफ्फरपुर क्षेत्रीय इकाई ने…

    By Betab Ahmad
    Bihar

    सिवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू, ओसामा के बेटे के साथ दिखा मस्ती भरा अंदाज

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो सिवान। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद…

    By Betab Ahmad
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भा का दौरा पड़ने से निधन,पीएमएच में ली आखिरी सांस

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो जमशेदपुर। भाजपा के कद्दावर नेता और प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    रामगढ़ महुआरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों ने दउरा-सूप लेकर प्रस्तुत किया छठ पर्व और सूर्य उपासना की जीवंत झांकी 

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो रामगढ़। रामगढ़ में उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआरी में शुक्रवार…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    झारखंड हाईकोर्ट से जेएसएससी सीजीएल के सफल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, नियुक्तियां रहेंगी बरकरार

    परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर अदालत…

    By Betab Ahmad
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भा का दौरा पड़ने से निधन,पीएमएच में ली आखिरी सांस

धनतेरस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मुजफ्फरपुर में नेपाल से बिहार के रास्ते गुजरात भेजी जा रही 10 करोड़ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

राज्य में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी मजबूत सरकार : उपेन्द्र कुशवाहा

NBT Admin
Last updated: January 31, 2025 6:08 pm
By NBT Admin
Share
10 Min Read
SHARE

औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में एनडीए के सभी घटक दलों का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित 

प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे बिहार का हो रहा चहुंमुखी विकास : सुशील कुमार सिंह

- Advertisement -

नवबिहार टाइम्स संवाददाता 

औरंगाबाद। सांसद और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए बेहतर प्रदर्शन करेगा तथा राज्य में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी। श्री कुशवाहा आज औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी पांचों घटक दल पूरी मजबूती के साथ एकजुट हैं और इस बार के विधानसभा चुनाव में हम अधिक से अधिक सीटों पर विजय हासिल करेंगे। उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे औरंगाबाद की सभी 6 सीटें एनडीए की झोली में डालने के लिए अभी से ही जुट जाएं। श्री कुशवाहा ने कहा कि यह गठबंधन विचारधारा, नीति और जनसेवा पर आधारित है। एनडीए का हर कार्यकर्ता हमारे लिए परिवार का हिस्सा है। यह एक ऐसा मंच है जहाँ हर आवाज को सुना जाता है, हर सपने को संजोया जाता है और हर मेहनत को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज एनडीए के नेतृत्व में बिहार हर क्षेत्र में, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, कृषि हो या उद्योग नए मापदंड स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के लिए सुशासन केवल एक सपना था, लेकिन एनडीए ने इसे हकीकत में बदलकर दिखाया। आज बिहार विकास के पथ पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

- Advertisement -

गेट स्कूल के मैदान में आयोजित भव्य और विराट एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन सभी ने संयुक्त रूप से किया। इस सम्मेलन में विभिन्न विधानसभाओं से जुटे हजारों कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर एकजुट रहने का संकल्प लेते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनाने को लेकर एलान किया। इस संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्साहित कार्यकर्ता जोश और उमंग के साथ शामिल हुए।

- Advertisement -

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता ही हमारे संगठन की पहचान हैं। हमारे कार्यकर्ता विचार पर केंद्रित हैं, व्यक्ति पर नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज कुछ संगठनों और पार्टियों द्वारा एक नई रणनीति और सत्ता पाने के लिए समाज में भी फूट डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि हम सभी एक रहेंगे तो मजबूत रहेंगे, एक नहीं रहेंगे तो मजबूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ और सबका विकास का मंत्र देकर देश को आगे ले जाने में जुटे हैं। कहा कि कार्यकर्ताओं का यह जोश और उत्साह साफ संकेत दे रहा है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत होगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे बिहार का चहुंमुखी विकास हो रहा है और आने वाला दिन विकसित बिहार का है। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमारे विरोधियों के पास कहने को ज्यादा कुछ नहीं है जबकि एनडीए के पास नेता भी है, नीति भी है, नियत भी है, कार्यकर्ता और कार्यक्रम भी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में कुछ भी मुमकिन है। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि एनडीए को मजबूत करने के लिए अपने बूथ पर पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। श्री सिंह ने कहा कि 2005 में बिहार की जनता ने राजद के कुशासन, भ्रष्टाचार और अराजकता से तंग आकर एनडीए को चुना है उस समय सुशासन केवल एक सपना था जिसे एनडीए की सरकार ने हकीकत में बदल कर दिखाया। अगर हम सभी कार्यकर्ता ईमानदारी और एकजुटता और उत्साह से लग जाएंगे तो यह विश्वाश ही नही पूर्ण विश्वाश है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 से अधिक सीटें जीतेंगे और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वाश और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय के विजन ने बिहार को एक नई दिशा दी है।

- Advertisement -

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पूरे बिहार में इस बार अभी से ही एनडीए के पक्ष में लहर है और यहां के मतदाता एक बार फिर नीतीश कुमार को ही सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उमड़ा यह जनसैलाब इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के रण में न केवल पूरी तैयारी से उतरने का उद्घोष है, बल्कि उसके परिणाम की झलक भी है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जंगलराज में सबसे अधिक पीड़ित औरंगाबाद की जनता रही थी। यहां की जनता उस दौर को कभी भी भूल नहीं सकती। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नया आयाम दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में हम न केवल जीत दर्ज करने जा रहे हैं बल्कि एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं।

पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज देश में कहीं भी जाइए एनडीए सरकार की विकास नीतियों का जबरदस्त समर्थन है। विकास की योजनाएं किसी एक धर्म, एक जाति और एक समाज के लिए नहीं बल्कि सभी लोगों के लिए लाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीब कल्याण है, यही कारण है कि लोग एनडीए को पसंद कर रहे हैं।

- Advertisement -

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार ही नहीं देश की जनता का विश्वास एनडीए सरकार के प्रति बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के संगठन का पहला काम होता है कि समाजबंधुओं में समरसता बनाए रखे और यही हमारा कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉ अनिल कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजद पर परिवारवाद को लेकर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समाजवाद का दंभ भरने वाले आज तक परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार इस परिवार की पहचान बन गई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी।

गेट स्कूल के मैदान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह के साथ पहुंचकर सम्मेलन में भाग लिया। सतीश कुमार सिंह ने औरंगाबाद विधानसभा के सभी बूथों से कार्यकर्ताओं को बुलाया और हजारों की संख्या में पुरुष, महिला, युवा सतीश कुमार सिंह के साथ भाग लिए। बाजे-गाजे के साथ नारा लगाते हुए गेट स्कूल के मैदान में पहुंचे और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तत्पर दिखे। विधानसभा के कोने-कोने से आए कार्यकर्ता सतीश कुमार सिंह के साथ एकजुटता दिखाया। शहर के प्रमुख व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता भी सतीश कुमार सिंह के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए दिखाई दिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हम (से) के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह और संचालन पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। मौके पर रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, पूर्व विधायक मनोज षर्मा, पूर्व विधायक रणविजय कुमार, ललन राम, पूर्व विधान पार्षद राजन कुमार सिंह, संयोजक सुभाष चन्द्रवंशी, चन्दन कुमार, सिद्धार्थ शम्भू, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चन्द्रवंशी, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह, रालोमो जिलाध्यक्ष अशोक मेहता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य एनडीए के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भा का दौरा पड़ने से निधन,पीएमएच में ली आखिरी सांस
लेटेस्ट न्यूज़
धनतेरस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
लेटेस्ट न्यूज़
मुजफ्फरपुर में नेपाल से बिहार के रास्ते गुजरात भेजी जा रही 10 करोड़ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
लेटेस्ट न्यूज़
सिवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू, ओसामा के बेटे के साथ दिखा मस्ती भरा अंदाज
लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 3,392 अभ्यर्थियों को मिली सफलता
लेटेस्ट न्यूज़
रामगढ़ महुआरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों ने दउरा-सूप लेकर प्रस्तुत किया छठ पर्व और सूर्य उपासना की जीवंत झांकी 
लेटेस्ट न्यूज़
नारायण मेडिकल कॉलेज में रैगिंग निषेध सेमिनार: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
लेटेस्ट न्यूज़
अहले सुबह उप मुख्यमंत्री के साथ नालंदा पहुंचे नीतीश कुमार, 862 करोड़ की सड़क परियोजना पर दिया दिशा निर्देश
लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

पानी भरे गड्ढे में डूबने से किराना व्यवसायी की मौत 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

सड़क दुर्घटना में चालक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

नबीनगर के पूर्व विधायक ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जदयू के पदों से दिया इस्तीफा

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

दिसंबर में राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा बोकारो

By Suraj Kumar

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?