By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    Bihar

    अपनों से मिलने की राह आसान: ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ बना वरदान, गया स्टेशन पर मिली वाराणसी से अगवा नाबालिग, पुलिस के सुपुर्द

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  गयाजी। रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ पोस्ट गया ने ऑपरेशन…

    By Betab Ahmad
    Bihar

    सीसीटीवी डीवीआर क्षतिग्रस्त कर मंदिर से उड़ाए सोने के गहने, दिनारा पुलिस जांच में जुटी

    भलूनी के यक्षिणी भवानी मंदिर में चोरी से श्रद्धालुओं की आस्था को…

    By Betab Ahmad
    AurangabadBihar

    आगामी महीनों में हासिल किया जाएगा 200 करोड़ रुपये वितरण का लक्ष्य : मुकुल सहाय 

    बिहार ग्रामीण बैंक और जीविका की समन्वय बैठक आयोजित, बेहतर प्रदर्शन करने…

    By Suraj Kumar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    मैथन में जंगली सियार का आतंक, हमले में 20 लोग घायल, इलाके में दहशत

    डीवीसी अस्पताल में इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं होने का आरोप, बाहर…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    26 उम्र कैदियों को रिहा करेगी झारखंड सरकार, सीएम हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो रांची। झारखंड सरकार ने शुक्रवार को राज्य की विभिन्न…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    धनबाद न्यायालय पहुंचे विधायक जयराम महतो, बोले- आम लोगों की आवाज उठाने वालों को किया जाता है परेशान

    सांसद ढुल्लू महतो से रिश्तों पर टिप्पणी से किया परहेज, सड़क निर्माण…

    By Betab Ahmad
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

अपनों से मिलने की राह आसान: ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ बना वरदान, गया स्टेशन पर मिली वाराणसी से अगवा नाबालिग, पुलिस के सुपुर्द

सीसीटीवी डीवीआर क्षतिग्रस्त कर मंदिर से उड़ाए सोने के गहने, दिनारा पुलिस जांच में जुटी

मैथन में जंगली सियार का आतंक, हमले में 20 लोग घायल, इलाके में दहशत

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

पार्टी के कार्यकर्ता ही उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ते और जीतते हैं : श्रवण कुमार

Suraj Kumar
Last updated: October 1, 2026 8:13 pm
By Suraj Kumar
Share
8 Min Read
SHARE

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर एनडीए का कार्यकर्ता एवं मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो 

- Advertisement -

बिहारशरीफ। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बिहारशरीफ के वियावानी स्थित जेपी कॉलेज में नालंदा विधानसभा क्षेत्र स्तरीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कार्यकर्ता एवं मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं विधान परिषद की सचेतक रीना यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

बैठक में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों, मतदाताओं से संपर्क अभियान और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता, समन्वय और एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।

- Advertisement -

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव एनडीए के प्रत्याशी नीरज कुमार का व्यक्तिगत चुनाव नहीं, बल्कि हम सभी कार्यकर्ताओं का चुनाव है। इसे सभी कार्यकर्ता मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में उम्मीदवार के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। पार्टी के कार्यकर्ता ही उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ते और जीतते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव एनडीए के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता मतदाता सूची का अध्ययन करें, स्नातक मतदाताओं को चिह्नित करें और उनसे लगातार संपर्क बनाए रखें। सरकार की उपलब्धियों तथा शिक्षा, रोजगार, विकास और युवाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाएं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि मतदाताओं के साथ निरंतर संवाद भी जरूरी है। स्नातक मतदाता शिक्षित एवं जागरूक वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उनके बीच तथ्यों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।

- Advertisement -

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शैक्षणिक माहौल तैयार हुआ है। राज्य के बजट में शिक्षा को प्राथमिकता देकर सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव की नींव रखी। आज बिहार के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई संस्थानों की स्थापना की गई है। अनुमंडल स्तर के साथ-साथ प्रखंड स्तर पर भी महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। पारा मेडिकल कॉलेज और तकनीकी शिक्षा के विस्तार के पीछे मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं स्नातकों के सम्मान की लड़ाई एनडीए लड़ रहा है। कार्यकर्ता अपने-अपने प्रखंडों और पंचायतों में स्नातक मतदाताओं को चिह्नित कर उनसे संपर्क करें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं। चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि एक तरफ न्याय के साथ विकास और सुशासन का नीतीश मॉडल है, तो दूसरी ओर विपक्ष का पुराना चरवाहा मॉडल है। यह लड़ाई विकासवाद और जंगलराज की सोच के बीच है। चुनाव नजदीक आते ही कुछ लोग तरह-तरह के भ्रम फैलाने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं को ऐसे भ्रमजाल से स्वयं बचना है और समाज के लोगों को भी जागरूक करना है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के साथ जुड़कर छात्र एवं युवा काफी उत्साहित हैं। उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसका लाभ गरीब, शोषित और वंचित वर्गों को मिल रहा है। अस्पतालों में लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही है। निशांत कुमार पार्टी के साथ-साथ बिहार के भविष्य हैं। उनके कार्यों से छात्र, युवा और महिलाएं आशान्वित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि बिहार की सम्राट चौधरी सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। एनडीए सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री श्रवण कुमार ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी इंडिया गठबंधन की ओर से बिहार में हाई-वोल्टेज ड्रामा किया गया था। अब मतदाता सूची को लेकर भी बेबुनियाद बातें कही जा रही हैं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि यदि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का कोई प्रमाण है तो उसे जनता के सामने प्रस्तुत किया जाना चाहिए। चुनाव हारने के बाद चुनाव आयोग पर सवाल उठाना उचित नहीं है। बिहार और बंगाल की जनता ने ऐसे मुद्दों पर अपना जवाब दिया है।

मंत्री ने आरोप लगाया कि झारखंड, कर्नाटक और तमिलनाडु में विपक्ष की सरकार बनने पर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाए जाते, लेकिन परिणाम अपने पक्ष में नहीं आने पर चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया जाता है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सोनिया गांधी से बिहार की जनता से माफी मांगने की मांग की।

सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं विधान पार्षद रीना यादव ने भी कहा कि फर्जी आरोप लगाकर बयानबाजी करने से महागठबंधन को कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलने वाला है। जनता विकास और कार्यों के आधार पर अपना निर्णय लेती है। एनडीए सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं और शिक्षा से जुड़े वर्गों के हित में लगातार काम कर रही है।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से स्नातक मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान तेज करने और एनडीए की नीतियों एवं सरकार के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में संगठन की सक्रियता और मतदाताओं से सीधा संवाद निर्णायक भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, प्रदेश महासचिव संजयकांत सिन्हा, प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी, विजय प्रसाद, जिलाध्यक्ष मो. अरशद, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, लोजपा (रामविलास) के सतेन्द्र मुकुट, धनंजय प्रसाद कुशवाहा, राकेश कुमार, जयराम सिंह, अरविंद पटेल, रजनीश ठाकुर, अमर सिंह राजपूत, निर्मल सिंह, सुंदर पासवान, आरती राजवंशी, महमूद बख्खो, जिला जदयू प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, अमित कुमार रिक्की, अजय पटेल, मुन्ना कुमार, रेखा देवी, सुनील रविदास, सन्नी पटेल, राहुल रंजन कुशवाहा, संजीत यादव, संजीत पासवान, संजय कुशवाहा, प्रदीप मुखिया, निशु पटेल, डॉ. सुनील दत्त, शैलेन्द्र गराई, अर्णव आर्या, जितू मांझी, संतोष कुमार, जनार्दन चंद्रवंशी, रंजन सिंह, रामोतार पासवान, विजय कुमार सिंह, मो. मेराजुद्दीन, सुवेन्द्र राजवंशी, मुकेश सिंह, मिंटू चौधरी, रंजीत मुखिया, अजय पासवान, अजय ठाकुर, नीतीश पाण्डेय, जयन्त शर्मा, बिट्टू कुशवाहा, उमेश प्रसाद सहित सैकड़ों एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:Patna Graduate Constituency
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

अपनों से मिलने की राह आसान: ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ बना वरदान, गया स्टेशन पर मिली वाराणसी से अगवा नाबालिग, पुलिस के सुपुर्द
लेटेस्ट न्यूज़
सीसीटीवी डीवीआर क्षतिग्रस्त कर मंदिर से उड़ाए सोने के गहने, दिनारा पुलिस जांच में जुटी
लेटेस्ट न्यूज़
मैथन में जंगली सियार का आतंक, हमले में 20 लोग घायल, इलाके में दहशत
लेटेस्ट न्यूज़
आगामी महीनों में हासिल किया जाएगा 200 करोड़ रुपये वितरण का लक्ष्य : मुकुल सहाय 
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बिक्रमवासियों का वर्षों पुराना इंतजार खत्म, 9.64 करोड़ के आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
National लेटेस्ट न्यूज़
सरकारी रोक के बावजूद मसौढ़ी-धनरुआ में खेतों में जल रही पराली, प्रदूषण का मंडराया खतरा
National लेटेस्ट न्यूज़
घरेलू बंटवारे के पुराने विवाद में चचेरे भाई ने राकेश राम को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर
National लेटेस्ट न्यूज़
प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा रोहतास जिले को विकास योजनाओं की महत्वपूर्ण सौगात
लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज़

पूर्णिया: निगरानी विभाग की कार्रवाई, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार

By Betab Ahmad
लेटेस्ट न्यूज़

नवरात्रि के दूसरे दिन हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना, भक्तों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

By Betab Ahmad
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

कायस्थों को राजनीति और व्यवसाय से भी जुड़ने की जरूरत : राजीव रंजन

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, राष्ट्र सेवा के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?