By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharPatna

    गंगा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, हाथीदह में 43.52 मीटर पर पहुंचा जलस्तर

    नवबिहार टाइम्स संवाददाता  मोकामा। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि…

    By Editor NBT
    BhagalpurBihar

    बस-बाइक की भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  भागलपुर। बाइपास थाना क्षेत्र के कजरैली रोड के समीप तेज…

    By Editor NBT
    BiharPatna

    पुनपुन का लक्ष्मण झूला सील, आवागमन पर रोक

    नवबिहार टाइम्स संवाददाता  मसौढ़ी। पुनपुन नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए…

    By Editor NBT
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, चेक पोस्ट के पास स्टोन चिप्स लदा हाईवा जब्त

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो पाकुड़। जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध…

    By Editor NBT
    Jharkhand

    जनसरोकार के प्रति समर्पित एक संवेदनशील अध्याय का अंत: बशिष्ठ कुमार सिंह

    - झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर…

    By Editor NBT
    Jharkhand

    राज्यपाल ने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर जताया शोक

    जेएमएस-कांग्रेस-भाजपा के कार्यक्रम स्थगित नवबिहार टाइम्स ब्यूरो रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार…

    By Editor NBT
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

गंगा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, हाथीदह में 43.52 मीटर पर पहुंचा जलस्तर

बस-बाइक की भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत

पुनपुन का लक्ष्मण झूला सील, आवागमन पर रोक

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

औरंगाबाद में रामनरेश सिंह उर्फ लूटन बाबू की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

NBT Admin
Last updated: December 26, 2025 9:58 pm
By NBT Admin
Share
4 Min Read
SHARE

पूर्व सांसद की स्मृति में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल संपन्न

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

- Advertisement -

औरंगाबाद। औरंगाबाद के पूर्व सांसद रामनरेश सिंह उर्फ लूटन बाबू की 27वीं पुण्यतिथि रामनरेश सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में शहर स्थित गेट स्कूल के मैदान में मनाई गई। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक, बुद्धिजीवी और शिक्षाविदों से जुड़े वक्ताओं ने स्व. रामनरेश सिंह के जीवन, संघर्ष और विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह ने किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि उनके पिता जन केंद्रित राजनीति करते थे और सांसद व विधायक रहते हुए उनके ऊपर किसी प्रकार का दाग नहीं लगा। उन्होंने कहा कि वे अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए ईमानदारी से जनहित के कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्व. रामनरेश सिंह का राजनीतिक जीवन संघर्षपूर्ण रहा। वर्ष 1980 में वे औरंगाबाद विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर विधायक बने, जो आज तक का एकमात्र उदाहरण है। वे दो बार सांसद और दो बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए।

- Advertisement -

फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद स्व. रामनरेश सिंह ने विकास की नींव रखी। उनका पूरा जीवन संघर्ष और जुझारूपन का प्रतीक रहा। उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि जो भी मदद मांगने आता, वह खाली हाथ नहीं लौटता था। वे आम आदमी के नेता थे, इसलिए आज भी लोग उन्हें सम्मान से याद करते हैं। कर्नल सुधीर सिंह ने कहा कि सेना में 34 वर्षों की सेवा के बाद भी देशसेवा का जज्बा समाप्त नहीं होता। उन्होंने अपने पिता को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि ईमानदारी से बड़ा कोई मूल्य नहीं है।

- Advertisement -

श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ता आदित्य शेखर, प्रवीर सिंह, शुभेंदु शेखर सिंह और राज सिंह ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में औरंगाबाद टीम ने बारुण को 2-1 से हराया। विजेता और उपविजेता टीम को सुशील कुमार सिंह, सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, कुटुम्बा विधायक ललन राम और सुनील सिंह ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किया।

दो दिवसीय टूर्नामेंट में मुख्य रेफरी मो. फकरुद्दीन तथा लाइनमैन अधिवक्ता मनोज कुमार उर्फ गुरुजी और पूर्व सरपंच सत्येन्द्र सिंह रहे। आयोजन को सफल बनाने में जियाउल हक, जमालुद्दीन, अजय कुमार और धीरज कुमार की भूमिका सराहनीय रही। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार औरंगाबाद टीम के सुशांत कुमार को, बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट गोविन्द शर्मा को तथा उत्कृष्ट प्लेयर का पुरस्कार सोनेलाल मरांडी को दिया गया।

कार्यक्रम में विश्वनाथ सिंह, महेश्वर सिंह, अश्विनी सिंह, रामलखन सिंह, सूर्यपत सिंह, रविन्द्र शर्मा, अमिताभ सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, अनिता सिंह, प्रो. सुरेन्द्र सिंह, अंजली सिंह, सुमन अग्रवाल, सत्येन्द्र सिंह, मनीष पाठक, विकास सिंह, शिव नारायण गुरुजी, अशोक पांडेय, प्रफुल्ल सिंह, नरेश गुप्ता, मुसाफिर पासवान, नागेंद्र सिंह दांगी, राणा रंजीत सिंह, चन्देश्वर मांझी, उषा सिंह, जुलेखा खातून, सरस्वती सिंह, रामबिलास सिंह, इलताफ कुरैशी, सुशील कुमार, संजय गुप्ता, अनिल गुप्ता, धर्मेन्द्र शर्मा और संदीप अम्बेडकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
TAGGED:Ramnaresh Singh in Aurangabad
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

गंगा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, हाथीदह में 43.52 मीटर पर पहुंचा जलस्तर
National लेटेस्ट न्यूज़
बस-बाइक की भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत
National लेटेस्ट न्यूज़
पुनपुन का लक्ष्मण झूला सील, आवागमन पर रोक
National लेटेस्ट न्यूज़
गंगा में डूबी महिला का शव 30 घंटे बाद बरामद
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पटना में 8 सितंबर को होगा एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय दौर
National लेटेस्ट न्यूज़
नशे की हालत में ग्रामीणों से उलझना दारोगा को पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से निलंबित 
लेटेस्ट न्यूज़
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नहीं मिली एंबुलेंस, मजबूरी में गोद में उठाया शव
लेटेस्ट न्यूज़
अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, चेक पोस्ट के पास स्टोन चिप्स लदा हाईवा जब्त
लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

भूमि विवाद से जुड़े छह संवेदनशील मामलों का हुआ निपटारा

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

मतदाताओं तक मतदाता सूचना पर्ची पहुँचाने की प्रक्रिया प्रारंभ

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

गुमशुदा होने की रपट दर्ज होते ही युवक का मिला शव, एक वर्ष पूर्व किया था अंतरजातीय विवाह 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

धनबाद नगर निगम की नई पहल, हर वार्ड में 13 सफाईकर्मी और 75 सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?