पश्चिमी चंपारण। नवबिहार टाइम्स संवाददाता
बच्चों के विवाद में परिजन की हत्या धारदार हथियार से काटकर कर दी गई है। घटना पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया के परसा धांगड़टोली की है। मृतक 46 वर्षीय विनोद धांगड़ मजदूरी का काम करता था।
जानकारी के अनुसार मृतक विनोद की बेटी बिजली कुमारी अपने पड़ोसी के बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलने के दौरान ही बिजली की अन्य बच्चों के साथ विवाद शुरू हो गई। इसके बाद बच्चों के विवाद में परिजन शामिल हो गए और देखते ही देखते अशर्फी महतो, दिनेश महतो एवं रामबाबू महतो ने धारदार हथियार से विनोद पर हमला कर दिया। इससे विनोद गंभीर रूप से जख्मी हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।