नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। समाजसेवी एवं संकट मोचन मानस मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिनारायण सोनी के आकस्मिक निधन पर धर्मशाला मोड़ स्थित संकट मोचन मानस मंदिर ट्रस्ट के हॉल में शोकसभा आयोजित की गई। ट्रस्ट कमेटी एवं उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इसके बाद उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने हरिनारायण सोनी के सामाजिक एवं व्यवहारिक व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वे मिलनसार, सरल और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कठिन है।
वक्ताओं ने कहा कि हरिनारायण सोनी संकट मोचन मानस मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में भी सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
शोकसभा में सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, नगर परिषद चेयरमैन उदय कुमार गुप्ता, रेडक्रॉस चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, सरस्वती आराध्य समिति चेयरमैन शिव गुप्ता, पंकज गुप्ता, मुख्य संरक्षक एपीपी राजाराम चौधरी, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही, जितेंद्र पासवान, राहुल गुप्ता, अनिल ओड़िया, सुनील चौधरी, अनुप कुमार, आशीष खत्री, अंशु कुमार, किशन कुमार, अर्जुन कुमार, राहुल कुमार, विकास चौधरी, संजय सोनी, मंटु सोनी, मनीष पासवान, अम्बिका सिंह, कुश चौधरी, शंकर चौधरी, प्रभात कुमार, बारूद भाई, भीम गुप्ता, गुड्डू सोनी, विकास कुमार, करण पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।