नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। भाजपा बिहार प्रदेश द्वारा किए गए संगठन विस्तार में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक रहे प्रमोद चंद्रवंशी को बिहार प्रदेश ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है।

अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक अभय सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि प्रमोद चंद्रवंशी ने अपने कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर तक कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखने तथा सेवा भाव से कार्य करने का काम किया है। उनके इसी समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता के कारण पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने भाजपा बिहार प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रमोद चंद्रवंशी के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस नियुक्ति पर भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम पाठक, जय गोविंद प्रसाद, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोतीराम, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी देवी, प्रहलाद कांस्यकार, हरेंद्र चंद्रवंशी, विकास कांस्यकार, विजय चंद्रवंशी, रामानंद चंद्रवंशी, मंगल चंद्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।