नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। शहर के वार्ड संख्या 17 में इमली तल के समीप एक गली में कुआं के पास कैलाश कुमार के घर में चोरी की घटना घटी है। बताया जाता है कि कैलाश कुमार मजदूरी का काम करने के लिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर चले गए थे। बताया कि मंगलवार की दोपहर वे अपने घर में ताला बंद कर पूरे परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए गोरखपुर चले गए थे। उसी रात उनके घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया, जिसकी सूचना मिलने के बाद वे बुधवार की रात्रि अपने घर पहुंचे तो देखें कि घर का ताला टूटा हुआ है। गोदरेज और बक्सा टूटा हुआ है।
जैसे ही वह कार्य स्थल पर पहुंचे तो उसी दौरान यह सूचना मिली कि उनके घर में चोरी हो गई है। चोरों ने घर में रखा सोना, चांदी के जेवरात बर्तन सहित अन्य सामान चुरा लिया है। चोरों ने सोने का एक पीस मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने का झुमका, एक पीस सोने का मंग टीका ,दो जोड़ा चांदी का पायल, पांच हजार नगद और बर्तन चुरा लिया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस ने पहुंचकर जांच- पड़ताल किया। घर में ताला बंद था। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर लगभग डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना की जांच- पड़ताल की जा रही है।