By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    Bihar

    सघन जांच अभियान का असर: ई-रिक्शा में छिपाई गई 210 लीटर शराब जब्त, जांच तेज

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो पूर्वी चंपारण। राज्य सरकार की शराबबंदी नीति को सख्ती…

    By Betab Ahmad
    Bihar

    भारत ने विकसित की पहली स्वदेशी H5N1 पोल्ट्री वैक्सीन, रोकथाम और निगरानी पर जोर

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो भोपाल/पटना। भारत के पोल्ट्री उद्योग और किसानों के लिए…

    By Betab Ahmad
    Bihar

    मसौढ़ी जेल में डेढ़ घंटे तक चला सघन जांच अभियान, पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित मिले सभी वार्ड

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो मसौढ़ी। मसौढ़ी जेल में बुधवार को उस वक्त हड़कंप…

    By Betab Ahmad
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    बकाया मानदेय को लेकर ऊर्जा मित्रों का अर्धनग्न प्रदर्शन, जेबीवीएनएल प्रबंधन के खिलाफ जताया आक्रोश

    धनबाद और चास अंचल के ऊर्जा मित्रों ने निकाला विरोध मार्च, लंबित…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    राजा कोलियरी के अवैध मुहाने का विधायक ने किया निरीक्षण, प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों पर उठाए सवाल

    विधायक अरूप चटर्जी बोले- निरसा में कोई सुरक्षित नहीं, कभी भी हो…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    एनटीपीसी के निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट साइट पर बड़ा हादसा, तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल

    प्रबंधन ने तीन श्रमिकों की मौत की पुष्टि की, दुर्घटना के कारणों…

    By Betab Ahmad
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

बकाया मानदेय को लेकर ऊर्जा मित्रों का अर्धनग्न प्रदर्शन, जेबीवीएनएल प्रबंधन के खिलाफ जताया आक्रोश

राजा कोलियरी के अवैध मुहाने का विधायक ने किया निरीक्षण, प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों पर उठाए सवाल

एनटीपीसी के निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट साइट पर बड़ा हादसा, तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

औरंगाबाद जिले में महिलाओं का जेंडर रेसियो घटना है चिंताजनक 

NBT Admin
Last updated: August 26, 2025 6:31 pm
By NBT Admin
Share
4 Min Read
SHARE

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो 

औरंगाबाद। आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी औरंगाबाद श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 एवं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु मतदाता साक्षरता क्लब कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार राज्य में लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव संपन्न कराया जाता है। किसी भी चुनाव के आयोजन हेतु अद्यतन मतदाता सूची का होना आवश्यक है। इस वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव संभावित रूप से अक्टूबर अथवा नवंबर माह में आयोजित होना है। उन्होंने जानकारी दी कि औरंगाबाद जिले में पिछले लोकसभा चुनाव में मात्र 50.4 प्रतिशत तथा विधानसभा चुनाव 2020 में मात्र 57 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि अन्य राज्यों में मतदान का प्रतिशत 70% से अधिक होता है। यह स्थिति दर्शाती है कि जिले में मतदाताओं में जागरूकता की कमी अथवा चुनाव में रुचि का अभाव है।

- Advertisement -

उन्होंने छात्र-छात्राओं को समझाते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार प्राप्त है। यदि आप लोकसभा एवं विधानसभा में अच्छे प्रतिनिधि चुनकर भेजेंगे तो वही आपके हित में नीतियाँ बनाएँगे। लेकिन यदि आप योग्य प्रतिनिधि का चयन नहीं करेंगे तो आपके क्षेत्र का समुचित प्रतिनिधित्व संभव नहीं होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि 100 लोगों में से केवल 50 ही मतदान करेंगे तो निर्वाचित व्यक्ति शेष 50 की अपेक्षाओं का प्रतिनिधित्व कैसे कर पाएगा। अतः मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक होना आवश्यक है। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए और चुनाव के दिन मतदान अवश्य करे।

इस अवसर पर उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मतदाता सूची से अनुपस्थित, मृतक, स्थानांतरित अथवा दोहरी प्रविष्टियों वाले नामों को विलोपित किया जा रहा है। औरंगाबाद जिले में अब तक लगभग 1,67,000 नाम विलोपित किए गए हैं। जिनका नाम विलोपित हुआ है, उनके लिए दावा-आपत्ति की प्रक्रिया भी 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक संचालित की जा रही है।

- Advertisement -

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि जिले में नए मतदाताओं की संख्या मात्र 1% है, जो अत्यंत ही चिंताजनक है। साथ ही जिले में जेंडर रेशियो भी कम है। मतदाता सूची प्रकाशन से पूर्व महिलाओं का जेंडर रेशियो 907 था, जो प्रकाशन के बाद घटकर 881 रह गया है। जबकि राज्य का औसत प्रकाशन से पूर्व 925 तथा प्रकाशन के बाद 897 है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति पहले भी संतोषजनक नहीं थी और अब और भी चिंताजनक हो गई है।

उन्होंने उपस्थित छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बेटियों के लिए सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है, फिर भी बेटियाँ मतदान में पीछे क्यों रहें। उन्होंने सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दिया कि परीक्षा अवधि के दौरान ही कॉलेज परिसर में एक काउंटर स्थापित किया जाए तथा विशेष अभियान चलाकर नए मतदाताओं, विशेषकर छात्राओं, के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएँ। कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सभी छात्राओं से अपील की कि वे अपना नाम अवश्य ही मतदाता सूची में दर्ज कराएँ और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी, उप-निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद गजाली, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज, महाविद्यालय के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

- Advertisement -
TAGGED:women-in-aurangabad-district
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad1
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

बकाया मानदेय को लेकर ऊर्जा मित्रों का अर्धनग्न प्रदर्शन, जेबीवीएनएल प्रबंधन के खिलाफ जताया आक्रोश
लेटेस्ट न्यूज़
राजा कोलियरी के अवैध मुहाने का विधायक ने किया निरीक्षण, प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों पर उठाए सवाल
लेटेस्ट न्यूज़
एनटीपीसी के निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट साइट पर बड़ा हादसा, तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल
लेटेस्ट न्यूज़
सघन जांच अभियान का असर: ई-रिक्शा में छिपाई गई 210 लीटर शराब जब्त, जांच तेज
लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

भारत ने विकसित की पहली स्वदेशी H5N1 पोल्ट्री वैक्सीन, रोकथाम और निगरानी पर जोर
लेटेस्ट न्यूज़
मसौढ़ी जेल में डेढ़ घंटे तक चला सघन जांच अभियान, पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित मिले सभी वार्ड
लेटेस्ट न्यूज़
डेढ़ दशक बाद खनन की उम्मीद तो जगी, पर पुराने पट्टाधारकों के हाथ लगी निराश
लेटेस्ट न्यूज़
बड़ा हादसा टला: पटना के गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने के बावजूद सभी 60 छात्राएं सुरक्षित
लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

गयाजी टाउन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कई योजनाओं का किया उद्घाटन

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

ज्वेलरी व्यवसायियों की समस्या से गृह मंत्री हुए अवगत

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

हसपुरा के जय प्रकाश कुमार बने जिला शिक्षा पदाधिकारी

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म 

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?