नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
रांची। कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल झारखंड में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रांची के विधानसभा थाने में मामला दर्ज किया गया है. उन पर एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है.
शिकायत के अनुसार, बच्ची को पढ़ाई और स्कूल में नामांकन कराने का भरोसा देकर विधायक आवास लाया गया था. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि वहां उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाता था. बच्ची ने विधायक पर जबरन दुष्कर्म करने और किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है.
शिकायत में 5 अगस्त 2026 को रांची स्थित विधायक आवास में दुष्कर्म की घटना होने का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है. बच्ची का आरोप है कि विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया गया. उसने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.