By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    Bihar

    सीबीएसई 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर: अब रटने से नहीं, समझ और प्रैक्टिकल से मिलेंगे नंबर

    भविष्य के लिए तैयार होंगे छात्र: NEP 2020 के तहत CBSE मूल्यांकन…

    By Betab Ahmad
    Bihar

    बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, आज वैशाली को करोड़ों की सौगात देंगे पीएम मोदी

    बेताब अहमद पटना/वैशाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वैशाली में विभिन्न विकास परियोजनाओं…

    By Betab Ahmad
    BiharJahanabad

    एसपी ने यातायात ड्यूटी का किया निरीक्षण, विशेष वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  जहानाबाद। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और…

    By Suraj Kumar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    झामुमो विधायक निरल पूर्ति को मिलेगा बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान- 2026

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो रांची। झारखंड विधानसभा के वर्ष 2026 के 'उत्कृष्ट विधायक' के…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    हल्की बारिश के साथ चक्रवात अकवान ने दी झारखंड में दस्तक,कुछ जिलों में प्राथमिक कक्षाएं स्थगित

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो रांची। झारखंड के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह अकवान चक्रवात…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी की कार्रवाई, सीओ शैलेश कुमार के आवास पर पांच घंटे तक छापेमारी

    गिरिडीह के शास्त्री नगर स्थित आवास को खंगाला, सुरक्षा के मद्देनजर तैनात…

    By Betab Ahmad
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

सीबीएसई 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर: अब रटने से नहीं, समझ और प्रैक्टिकल से मिलेंगे नंबर

बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, आज वैशाली को करोड़ों की सौगात देंगे पीएम मोदी

एसपी ने यातायात ड्यूटी का किया निरीक्षण, विशेष वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

नक्सलियों की गिरफ्तारी से जिले में नक्सली गतिविधियों में आई है काफी कमी : एसपी 

NBT Admin
Last updated: January 6, 2025 11:24 am
By NBT Admin
Share
3 Min Read
SHARE

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो 

औरंगाबाद। बिहार के नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ संयुक्त रूप से चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान के तहत 22 हार्डकोर नक्सलियों समेत विभिन्न आपराधिक वारदातों में 10942 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही नक्सलियों के ठिकानों से भारी मात्रा में शक्तिशाली विस्फोटकों और हथियारों की बरामदगी की गई है।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत पिछले एक वर्ष के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के हार्डकोर सुभाष यादव, बिहारी रवानी, बिंदेश्वरी पासवान, करीमन यादव, विनय रविदास समेत 22 नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इन नक्सलियों की गिरफ्तारी से जिले में नक्सली गतिविधियों में काफी हद तक कमी आई है और नक्सली संगठनों का मनोबल बिल्कुल टूट गया है।

श्री राहुल ने बताया कि जिले के सुदूरवर्ती पहाड़ी तथा जंगली इलाकों में लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान 119 प्रेशर आईईडी, 49 केन बम, 477 डेटोनेटर, 7 देसी कट्टा, दो कार्बाइन, एक राइफल और 2000 से अधिक जिंदा कारतूसों को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 340 मीटर कोडेक्स तार और अन्य घातक सामानों को भी नक्सली ठिकानों से जब्त किया गया है।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यदि नक्सलियों के दुरूह ठिकानों से इन घातक विस्फोटकों और हथियारों की बरामदगी नहीं की जाती तथा विभिन्न मार्गो में लगाए गए प्रेशर आईईडी को जब्त नहीं किया जाता तो सुरक्षा बलों को काफी नुकसान पहुंच सकता था। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी और केन बम को नक्सल विरोधी अभियान में लगे केंद्रीय सुरक्षा बल तथा पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ही सुदूरवर्ती जंगली तथा पहाड़ी इलाकों में लगाया था लेकिन पुलिस के विशेष प्रशिक्षित दस्ते ने इनकी बरामदगी कर नक्सलियों की योजना को विफल कर दिया।

श्री राहुल ने बताया कि वर्ष 2024 में औरंगाबाद पुलिस ने विभिन्न मामलों में 10942 अपराधियों को गिरफ्तार किया जिसमें हत्या के 151, लूट के 12, डकैती के 15 और पुलिस बल पर हमले के 118 अभियुक्त शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 2823 अजमानतीय अभियुक्तों को गिरफ्तार करके न्यायालय में त्वरित विचारण के लिए उपस्थापित किया गया और विविध कांडों के 4800 अभियुक्तों को 7 साल के कम की सजा और 112 अभियुक्तों को 7 साल से अधिक की सजा के मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में घटित सभी बहुचर्चित पांचों कांडों का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया और इनके नामजद तथा अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य में लगी सड़क निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले के अभियुक्त भी शामिल हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

सीबीएसई 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर: अब रटने से नहीं, समझ और प्रैक्टिकल से मिलेंगे नंबर
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, आज वैशाली को करोड़ों की सौगात देंगे पीएम मोदी
लेटेस्ट न्यूज़
एसपी ने यातायात ड्यूटी का किया निरीक्षण, विशेष वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश
National लेटेस्ट न्यूज़
राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जुटेंगे 2800 प्रतिभागी, आवासन व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

उमैराबाद नहर पुल के पास सेफ्टी वॉल नहीं, हादसे की आशंका
National लेटेस्ट न्यूज़
श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव पर निकली भव्य परिभ्रमण यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर
National लेटेस्ट न्यूज़
ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, शादी समारोह में काम करने जा रही थी
National लेटेस्ट न्यूज़
मंत्री श्रवण कुमार ने खो-खो प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, मेजबान एसयू कॉलेज हिलसा महिला टीम सेमीफाइनल में
National लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज़

कुशीनगर में दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ रही यात्री बस ट्रक से टकराने से 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत

By Betab Ahmad
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

मुहर्रम जुलूस में दो समुदायों के बीच हुआ हिंसक झड़प 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

पूरी तरह से बदल गया रामलखन सिंह यादव कॉलेज का परिसर 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़

छठ के व्रत में ममता की बलि: प्रसाद जूठा होने पर मां ने ले ली अपनी ही बच्ची की जान

By Betab Ahmad

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?