By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharGaya

    सीबीएसई 12वीं परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर माही कुमारी ने बढ़ाया गया का मान

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो गया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं परीक्षा में माही…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    44 दिनों बाद खुली सूर्य मंदिर की दान पेटिका, निकले 9.63 लाख रुपये

    श्रद्धालुओं की आस्था से भरा देव सूर्य मंदिर, मंदिर विकास कार्यों में…

    By NBT Admin
    BiharPatna

    वट सावित्री पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, एक दर्जन महिलाएं घायल

    हवन के धुएं से भड़की मधुमक्खियां, बरगद पेड़ के नीचे मची अफरा-तफरी…

    By NBT Admin
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandRanchi

    पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, हुए जेल से रिहा

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो रांची। टेंडर घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व ग्रामीण विकास…

    By NBT Admin
    JharkhandBokaro

    पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो बोकारो। पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक स्व० माधव लाल…

    By NBT Admin
    JharkhandDeoghar

    बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने की सपरिवार बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो देवघर। बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री बीजेपी नेता केदार…

    By NBT Admin
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर माही कुमारी ने बढ़ाया गया का मान

44 दिनों बाद खुली सूर्य मंदिर की दान पेटिका, निकले 9.63 लाख रुपये

वट सावित्री पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, एक दर्जन महिलाएं घायल

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़National

राज्य में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी मजबूत सरकार : उपेन्द्र कुशवाहा

NBT Admin
Last updated: January 31, 2025 6:08 pm
By NBT Admin
Share
10 Min Read
SHARE

औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में एनडीए के सभी घटक दलों का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित 

प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे बिहार का हो रहा चहुंमुखी विकास : सुशील कुमार सिंह

- Advertisement -

नवबिहार टाइम्स संवाददाता 

औरंगाबाद। सांसद और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए बेहतर प्रदर्शन करेगा तथा राज्य में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी। श्री कुशवाहा आज औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी पांचों घटक दल पूरी मजबूती के साथ एकजुट हैं और इस बार के विधानसभा चुनाव में हम अधिक से अधिक सीटों पर विजय हासिल करेंगे। उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे औरंगाबाद की सभी 6 सीटें एनडीए की झोली में डालने के लिए अभी से ही जुट जाएं। श्री कुशवाहा ने कहा कि यह गठबंधन विचारधारा, नीति और जनसेवा पर आधारित है। एनडीए का हर कार्यकर्ता हमारे लिए परिवार का हिस्सा है। यह एक ऐसा मंच है जहाँ हर आवाज को सुना जाता है, हर सपने को संजोया जाता है और हर मेहनत को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज एनडीए के नेतृत्व में बिहार हर क्षेत्र में, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, कृषि हो या उद्योग नए मापदंड स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के लिए सुशासन केवल एक सपना था, लेकिन एनडीए ने इसे हकीकत में बदलकर दिखाया। आज बिहार विकास के पथ पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

- Advertisement -

गेट स्कूल के मैदान में आयोजित भव्य और विराट एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन सभी ने संयुक्त रूप से किया। इस सम्मेलन में विभिन्न विधानसभाओं से जुटे हजारों कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर एकजुट रहने का संकल्प लेते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनाने को लेकर एलान किया। इस संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्साहित कार्यकर्ता जोश और उमंग के साथ शामिल हुए।

- Advertisement -

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता ही हमारे संगठन की पहचान हैं। हमारे कार्यकर्ता विचार पर केंद्रित हैं, व्यक्ति पर नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज कुछ संगठनों और पार्टियों द्वारा एक नई रणनीति और सत्ता पाने के लिए समाज में भी फूट डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि हम सभी एक रहेंगे तो मजबूत रहेंगे, एक नहीं रहेंगे तो मजबूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ और सबका विकास का मंत्र देकर देश को आगे ले जाने में जुटे हैं। कहा कि कार्यकर्ताओं का यह जोश और उत्साह साफ संकेत दे रहा है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत होगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे बिहार का चहुंमुखी विकास हो रहा है और आने वाला दिन विकसित बिहार का है। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमारे विरोधियों के पास कहने को ज्यादा कुछ नहीं है जबकि एनडीए के पास नेता भी है, नीति भी है, नियत भी है, कार्यकर्ता और कार्यक्रम भी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में कुछ भी मुमकिन है। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि एनडीए को मजबूत करने के लिए अपने बूथ पर पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। श्री सिंह ने कहा कि 2005 में बिहार की जनता ने राजद के कुशासन, भ्रष्टाचार और अराजकता से तंग आकर एनडीए को चुना है उस समय सुशासन केवल एक सपना था जिसे एनडीए की सरकार ने हकीकत में बदल कर दिखाया। अगर हम सभी कार्यकर्ता ईमानदारी और एकजुटता और उत्साह से लग जाएंगे तो यह विश्वाश ही नही पूर्ण विश्वाश है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 से अधिक सीटें जीतेंगे और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वाश और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय के विजन ने बिहार को एक नई दिशा दी है।

- Advertisement -

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पूरे बिहार में इस बार अभी से ही एनडीए के पक्ष में लहर है और यहां के मतदाता एक बार फिर नीतीश कुमार को ही सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उमड़ा यह जनसैलाब इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के रण में न केवल पूरी तैयारी से उतरने का उद्घोष है, बल्कि उसके परिणाम की झलक भी है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जंगलराज में सबसे अधिक पीड़ित औरंगाबाद की जनता रही थी। यहां की जनता उस दौर को कभी भी भूल नहीं सकती। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नया आयाम दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में हम न केवल जीत दर्ज करने जा रहे हैं बल्कि एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं।

पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज देश में कहीं भी जाइए एनडीए सरकार की विकास नीतियों का जबरदस्त समर्थन है। विकास की योजनाएं किसी एक धर्म, एक जाति और एक समाज के लिए नहीं बल्कि सभी लोगों के लिए लाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीब कल्याण है, यही कारण है कि लोग एनडीए को पसंद कर रहे हैं।

- Advertisement -

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार ही नहीं देश की जनता का विश्वास एनडीए सरकार के प्रति बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के संगठन का पहला काम होता है कि समाजबंधुओं में समरसता बनाए रखे और यही हमारा कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉ अनिल कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजद पर परिवारवाद को लेकर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समाजवाद का दंभ भरने वाले आज तक परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार इस परिवार की पहचान बन गई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी।

गेट स्कूल के मैदान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह के साथ पहुंचकर सम्मेलन में भाग लिया। सतीश कुमार सिंह ने औरंगाबाद विधानसभा के सभी बूथों से कार्यकर्ताओं को बुलाया और हजारों की संख्या में पुरुष, महिला, युवा सतीश कुमार सिंह के साथ भाग लिए। बाजे-गाजे के साथ नारा लगाते हुए गेट स्कूल के मैदान में पहुंचे और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तत्पर दिखे। विधानसभा के कोने-कोने से आए कार्यकर्ता सतीश कुमार सिंह के साथ एकजुटता दिखाया। शहर के प्रमुख व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता भी सतीश कुमार सिंह के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए दिखाई दिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हम (से) के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह और संचालन पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। मौके पर रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, पूर्व विधायक मनोज षर्मा, पूर्व विधायक रणविजय कुमार, ललन राम, पूर्व विधान पार्षद राजन कुमार सिंह, संयोजक सुभाष चन्द्रवंशी, चन्दन कुमार, सिद्धार्थ शम्भू, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चन्द्रवंशी, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह, रालोमो जिलाध्यक्ष अशोक मेहता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य एनडीए के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर माही कुमारी ने बढ़ाया गया का मान
लेटेस्ट न्यूज़ National
44 दिनों बाद खुली सूर्य मंदिर की दान पेटिका, निकले 9.63 लाख रुपये
लेटेस्ट न्यूज़ National
वट सावित्री पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, एक दर्जन महिलाएं घायल
लेटेस्ट न्यूज़ National
औरंगाबाद में वर्षा ऋतु शुरू होते ही वन विभाग लगाएगा 3,03,700 पौधे
लेटेस्ट न्यूज़ National

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

विद्यालयों में नहीं होना चाहिए भेदभाव : विधायक
लेटेस्ट न्यूज़ National
मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर सफाईकर्मियों का हल्ला बोल
लेटेस्ट न्यूज़ National
पटना-गया नेशनल हाईवे पर टेंपो और मैजिक में भीषण टक्कर, चालक की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ National
“सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल के तहत जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
लेटेस्ट न्यूज़ National

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज़National

औरंगाबाद जिले में महिलाओं का जेंडर रेसियो घटना है चिंताजनक 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

आज का दौर इनोवेशन, तकनीक और नवाचार की करता है अपेक्षा

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ़्तार 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

नबीनगर में बनने वाले 30 बेड के अस्पताल का विधायक ने किया शिलान्यास

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?