By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharAurangabad

    500 एमटी भंडारण क्षमता वाले गेहूं अधिग्रहण केंद्र का डीएम ने किया उद्घाटन

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो औरंगाबाद। आज जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा रबी विपणन…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    लंबित सीएमआर की आपूर्ति शीघ्र पूर्ण कराने का डीएम ने दिया निर्देश

    किसानों के भुगतान तथा गेहूं अधिप्राप्ति की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    औरंगाबाद में की गयी है आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना

    प्रत्येक विधा में अधिकतम 40 छात्र/छात्राओं का किया जाएगा नामांकन नवबिहार टाइम्स…

    By NBT Admin
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandKhunti

    अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, बरामद अफीम की कीमत लगभग 5 लाख रुपये

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  खूंटी। खूंटी पुलिस ने अवैध अफीम तस्करी मामले पर…

    By NBT Admin
    JharkhandDhanbad

    जागरूकता फैलाने को लेकर न्यायाधीश भी उतरे सड़क पर

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो धनबाद। झारखंड राज्य विधिक प्राधिकरण के निर्देश पर लोगों…

    By NBT Admin
    JharkhandHazaribagh

    बैंक डकैती का खुलासा, तीन आरोपी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने जिले के सबसे बड़े बैंक…

    By NBT Admin
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

500 एमटी भंडारण क्षमता वाले गेहूं अधिग्रहण केंद्र का डीएम ने किया उद्घाटन

लंबित सीएमआर की आपूर्ति शीघ्र पूर्ण कराने का डीएम ने दिया निर्देश

औरंगाबाद में की गयी है आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़National

मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग एवं आईक्यूएसी के तत्वावधान में व्याख्यान का आयोजन

NBT Admin
Last updated: February 21, 2025 7:38 pm
By NBT Admin
Share
3 Min Read
SHARE

नवबिहार टाइम्स संवाददाता

गया। मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में विशेष व्याख्यान का आयोजन राधाकृष्णन सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 36 वर्षों तक अध्यापन करने वाले भूगोलविद प्रो (डॉ) मोहम्मद इश्तियाक ने ‘पर्यावरण बनाम विकास’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। डॉ मीनाक्षी के नेतृत्व में कुलगीत एवं स्वागत गान का आयोजन किया गया। विज्ञान संकायाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक प्रो वीरेंद्र कुमार ने कुलपति प्रो शाही का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिह्न प्रदान कर किया। विश्वविद्यालय के कुलानुशासक एवं भूगोल विभाग के प्राध्यापक प्रो उपेंद्र कुमार ने प्रति-कुलपति का स्वागत किया।

- Advertisement -

प्रो. वीरेंद्र कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए मंचासीन अतिथियों एवं सभागार में उपस्थित सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया। प्रति-कुलपति प्रो बीआरके सिन्हा ने अपने वक्तव्य में वर्तमान पीढ़ी के बीच पर्यावरणीय विमर्श को प्रसारित करने में ऐसे कार्यक्रमों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन स्थापित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। कुलसचिव डॉ बिपिन कुमार ने अनियोजित नगरीकरण से उत्पन्न संसाधनों पर दबाव को नियंत्रित करने हेतु सतत पोषणीय विकास मॉडल को अपनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे एकतरफा प्रवास को सही दिशा देने पर बल दिया।

- Advertisement -

मुख्य वक्ता प्रो मोहम्मद इश्तियाक ने विषय की जटिलताओं को सरल भाषा में श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने मानवजनित आपदाओं में वृद्धि और उनसे होने वाली अपूरणीय क्षति को रोकने के लिए परंपरागत और तकनीक-आधारित नवाचारों के उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण परस्पर विरोधी न होकर, समन्वय स्थापित करने पर ही टिकाऊ विकास संभव है। उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण को न केवल भौतिक चुनौती बल्कि सांस्कृतिक समस्याओं का कारण भी बताया, जिसके परिणाम दीर्घकालिक एवं अपरिवर्तनीय होते हैं।

- Advertisement -

अध्यक्षीय भाषण में कुलपति प्रो एसपी शाही ने मुख्य अतिथि को विश्वविद्यालय की हालिया गतिविधियों एवं अकादमिक उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रयासों की सराहना की और पर्यावरणीय जागरूकता, कौशल विकास तथा समाधान हेतु सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग से उत्पन्न चुनौतियों के समाधान हेतु संस्थागत प्रयासों पर प्रकाश डाला।

- Advertisement -

कार्यक्रम का संचालन डॉ मौशमी (सहायक प्राध्यापिका) एवं राकेश कुमार (सहायक प्राध्यापक, स्नातकोत्तर भूगोल विभाग) ने किया। धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो मुकेश कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में मगध विश्वविद्यालय के शिक्षकों सहित भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन में विभाग के शिक्षक डॉ. नीरज कुमार सिंह, डॉ पिंटू कुमार एवं डॉ लखभद्र सिंह नरूका का विशेष योगदान रहा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love2
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

500 एमटी भंडारण क्षमता वाले गेहूं अधिग्रहण केंद्र का डीएम ने किया उद्घाटन
लेटेस्ट न्यूज़ National
लंबित सीएमआर की आपूर्ति शीघ्र पूर्ण कराने का डीएम ने दिया निर्देश
लेटेस्ट न्यूज़ National
औरंगाबाद में की गयी है आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना
लेटेस्ट न्यूज़ National
कलाकारों को लेकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 4 की मौत, 5 गंभीर घायल
लेटेस्ट न्यूज़ Politics

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय वादों का त्वरित निस्तारण करें : प्रधान जिला जज
लेटेस्ट न्यूज़ National
एनसीसी कैडेट्स को मिला बहुआयामी प्रशिक्षण, फायर सेफ्टी व ट्रैफिक नियमों की दी गई जानकारी
लेटेस्ट न्यूज़ National
तीन बच्चों के आश्रितों को 24 घंटे के भीतर राशि का कर दिया गया भुगतान
लेटेस्ट न्यूज़ National
विवेकानंद वीआईपी स्कूल को मिला ग्रीन स्कूल अवॉर्ड
लेटेस्ट न्यूज़ National

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज़National

करंट लगने से युवक की मौत 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

भारत के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे अहम : बांसुरी स्वराज

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

भारत के निर्माण में महिला उद्यमिता की अहम भूमिका : नितीश मिश्रा

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

कोचिंग करने घर से निकली नाबालिग लड़की का अपराधियों ने कर लिया अपहरण

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?