नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। शहर के शाहपुर स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय में कराये गये पेवर ब्लॉक के कार्य का उद्घाटन शनिवार को नगर परिषद के अध्यक्ष उदय प्रसाद गुप्ता ने किया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका सुधा पांडेय का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।
प्रधानाध्यापक रामकुमार राम ने बताया कि जब से विद्यालय में नगर परिषद के द्वारा पेवर ब्लॉक का कार्य किया गया है। साथ ही विद्यालय परिसर में बैठने के लिए सीमेंट वाला बेंच लगाया गया है। तब से विद्यालय की सुंदरता बढ़ गई है और विद्यालय आने वाले बच्चों को सुविधा होने लगी है।
अध्यक्ष उदय प्रसाद गुप्ता ने बताया कि नगर परिषद शहर के साथ–साथ शहर के सभी विद्यालयों का विकास करने के लिए कृत संकल्पित है। हमारा हमेशा यह प्रयास रहता है कि कहीं भी कोई समस्या हो तो उसे तुरंत दूर कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि यहां प्रधानाध्यापक के साथ–साथ सभी शिक्षक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में हमेशा आगे रहते हैं।
कार्यक्रम में छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुति दी गई। मौके पर वार्ड पार्षद रंजय अग्रहरि, शिक्षिका सरिता कुमारी, तलत परवीन, शिक्षक जफर इमाम, सुजीत कुमार सिंह, रम्भा कुमारी, रणजीत प्रसाद सिन्हा, सचिव संगीता देवी, अतुल कुमार मिश्रा, राजेन्द्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।