नवबिहार टाइम्स संवाददाता
नबीनगर (औरंगाबाद)। इंडिया भूटान यूथ फ्रेंडशिप कैम्प में अनुग्रह नारायण स्मारक कॉलेज नबीनगर के एनसीसी कैडेट अंडर ऑफिसर प्रफुल कुमार ने भाग लिया। प्रफुल ग्राम बभनसोटा निवासी राजेश रजक एवं संगीता देवी के सुपुत्र हैं।
कैम्प की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए प्रफुल कुमार ने बताया कि इस कैम्प में भारत एवं भूटान के कुल 130 कैडेट्स ने भाग लिया। इस तरह के कैम्प का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के बीच मित्रता बढ़ाना तथा संस्कृतियों का समावेश करना होता है। इसमें पूरे भारत के चयनित कैडेट्स को भूटान की संस्कृति, कला एवं अनुशासन समझने मिला।
महाविद्यालय के प्रभारी लेफ्टिनेंट अक्षय जैन ने बताया कि यह एनसीसी के सबसे प्रतिष्ठित कैम्प में से एक था। इसमें केवल राष्ट्रीय स्तर के कैम्प में चयनित हो चुके कैडेट्स को बुलाया गया था। इसमें एनसीसी के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह, बिहार झारखंड के एडीजी मेजर जनरल अमनदीप सिंह, गया ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश एवं गया ग्रुप के अंतर्गत आने वाली सभी यूनिट के कमान अधिकारी शामिल हुए।
कैडेट को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनेश प्रसाद सिन्हा एवं 13 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल प्रदीप तक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।