नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
गयाजी। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को फल्गु सेवा समिति के बैनर तले विष्णुपद स्थित देवघाट पर भव्य फल्गु महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल पाठक धोकड़ी ने की। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति के माहौल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
हिंदू सनातन परंपरा में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था। इस अवसर पर पांच गयापाल ब्राह्मणों रंगनाथ विट्ठल, रंजन विट्ठल, बलदेव गायब, आशीष कटरियार एवं श्रीशंत सेन ने विधि-विधान से फल्गु महाआरती संपन्न कराई। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु, विष्णुपद एवं माता फल्गु से विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के उपरांत भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर समिति के सचिव विनोद लाल मेहरवर, मनी लाल बारीक, गौतम गायब, द्वारिका बाबू विट्ठल, कमल बारीक, अजय कटरियार, शशि हल, मुन्नू दुबे, माधव धोकड़ी, गोपी धोकड़ी, शंभू गुर्दा, विवेक भारद्वाज, बैजू चौधरी, बाबू गुर्दा, मुन्ना गुर्दा एवं जीतू गुर्दा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी छोटू बारीक एवं गोकुल दुबे ने दी।