डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
गया। नितिन नवीन के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने उन्हें विष्णु चरण चिन्ह, फूलों का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट कर बधाई दी है। यह अवसर उत्साह और गर्व का क्षण रहा, क्योंकि नितिन नवीन का यह दायित्व संगठन की मजबूती और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि नितिन नवीन का राजनीतिक जीवन संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने युवावस्था से ही पार्टी के लिए निरंतर कार्य करते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया है। उनकी नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की सूझ-बूझ और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की शैली पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगी। नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश भर में और अधिक सशक्त होकर जन-जन तक अपनी विचारधारा पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन न केवल संघर्षशील और जुझारू नेता हैं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कर्मठता कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा का संचार करेगी।
डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का मार्गदर्शन पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत करेगा और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पुनः उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पार्टी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी और देश सेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करेगी।