नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। अनुमंडलीय पत्रकार यूनियन के बैनर तले जरूरतमंद असहाय वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को दाउदपुर में किया गया है। जो समाज में एक नया आयाम लिखने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह बता रहे है की पत्रकार समुदाय न केवल समाचार रिपोर्टिंग में संलग्न है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेता है। बहरहाल बढ़ते ठंड को देखते हुए असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच पत्रकार यूनियन के बैनर तले रविवार को दाउदपुर के स्लम बस्ती में कंबल वितरण किया, जहाँ दाउदपुर, पुरानी बाजार, संघतपर, कुकुहीया टोला आदि मोहल्ले के जरूरतमंद लोगों को बीच कंबल वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में जिसमें मीडिया पार्टनर के रूप में जिओ बीपी मोबिलिटी पेट्रोल पंप ने सहयोगी के रूप में अपना योगदान दिया है और उनके सहयोग से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर यूनियन के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नागेंद्र सिन्हा, महासचिव अरुण कुमार, सचिव शशि तुलस्यान, संयुक्त सचिव अरविंद कुमार ,कोषाध्यक्ष अजय कुमार बबलू ,सह कोषाध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज अहमद के अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता जिसमें धर्मेंद्र रंगकर्मी, शंकर कुमार, महेश प्रसाद आदि लोगों ने सहयोग किया।
पूर्व मुख्य पार्षद पंकज कुमार सिंह ने पत्रकार युनियन के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण करना पत्रकार युनियन की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह कामना करते हैं कि इसी तरह से जरूरतमंद लोगों की आवाज बनते रहें।