नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के 33वें नये प्रधान जिला जज न्यायधीश राजीव रंजन कुमार ने पदभार ग्रहण किया और न्यायिक कार्यों में भाग लिया। प्रधान जिला जज ने व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षा और साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और सभी कोर्ट के न्यायिक कार्य प्रगति की समीक्षा किया। न्यायिक पदाधिकारीयों और कर्मचारीयो के साथ भी वार्ता किया। निर्माणधीन नये भवन के प्रगति कार्य देखा। उन्होंने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, बार और बेंच एक समन्वय स्थापित कर व्यवहार न्यायालय और लोक अदालत में लंबित मामलों का अधिक से अधिक निष्पादन करें।
पदभार ग्रहण करने पर पीपी पुष्कर अग्रवाल, जीपी बृजा प्रसाद, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, महासचिव जगनरायण सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, स्पेशल पीपी परवेज अख्तर, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने नये प्रधान जिला जज को बुके देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी।