जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-किसान गोष्ठी कार्यक्रम (गरमा 2026) का आयोजन
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। आज औरंगाबाद के प्रखण्ड मुख्यालय में जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-किसान गोष्ठी कार्यक्रम (गरमा 2026) का आयोजन आत्मा के माध्यम से किया गया। इस एक दिवसीय किसान गोष्ठी कार्यक्रम में लगभग 285 किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, सहायक निदेशक, मिट्टी जाँच वैज्ञानिकी (के.वी.के.) सिरिस, अंचलाधिकारी, बीटीएम, एटीएम, एग्रीकल्चर कोऑर्डिनेटर, किसान सलाहकार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने किसानों को गरमा फसलों की वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को मौसम के अनुकूल खेती, उन्नत बीजों का चयन, फसल अवशेष प्रबंधन, संतुलित उर्वरक का प्रयोग, कीट-रोग प्रबंधन एवं सिंचाई प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियाँ प्रदान की गईं।

साथ ही किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व एवं पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई तथा बिहार कृषि ऐप के उपयोग एवं उससे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि किसान डिजिटल माध्यम से योजनाओं एवं कृषि संबंधी सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें। इसके अतिरिक्त किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अनुदानों की जानकारी दी गई, ताकि किसान इन योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किसानों का मार्गदर्शन किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया तथा किसानों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करने की बात कही गई।