नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। औरंगाबाद में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय सिंह कोठी परिसर में समाजसेवियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रंगों का पर्व होली उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ और बधाई दी।
इस मौके पर सुशील कुमार सिंह ने कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है और यह पवित्र त्योहार पूरे देशवासियों के जीवन में नए रंग और उमंग लेकर आता है। उन्होंने कहा कि खुशी और उत्साह से जुड़े इस पर्व पर लोग सभी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं। होली के दिन रंग खेलने की परंपरा सदियों से चली आ रही है और इस दिन सभी लोग उत्साह के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। उन्होंने कहा कि परिस्थिति चाहे जो भी हो, वह हमेशा सभी वर्गों के लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते हैं और कोई भी पर्व-त्योहार सभी के साथ मिलकर मनाते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के वरीय नेता सुनील सिंह, कर्नल सुधीर सिंह, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता आदित्य शेखर, युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह, शुभेन्दु शेखर सिंह, अश्विनी सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अमरीश सिंह, रविन्द्र शर्मा, विनय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद इलताफ कुरैशी, राजकुमार सिंह, रवि सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद धीरज अजनबी, नलिनी रंजन, प्रभात सिंह, पप्पू सिंह, विनय सिंह, सौरभ राज, प्रकाश कुमार, आकाश कुमार, प्रदीप सिंह और ऋषि राज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया।