नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
सहरसा। जिले के नौहट्टा प्रखंड के कैदली गांव में इंडस टावर्स लिमिटेड की ओर से सामुदायिक निगमित दायित्व (सीएसआर) के तहत 600 बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री खाद्य पैकेट का वितरण बिहार-झारखंड अंचल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश वत्स, ऑपरेशन हेड पंकज सिन्हा, अंशु गौतम, अंचल एचआर हेड अभिषेक कुमार, इएसएच प्रमुख विक्रांत राज, एरिया ऑपरेशन प्रबंधक अभिषेक ठाकुर, प्रणय शुक्ला, रजनीश सिंह एवं कुमार गौरव के द्वारा किया गया। इंडस टावर्स लिमिटेड मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल को टावर की सुविधा उपलब्ध कराती है। कंपनी के मुताबिक, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित इलाकों में राहत और सामुदायिक सहायता के प्रयास किए जाते हैं। इंडस टावर्स के सर्किल सीइओ रितेश वत्स ने कहा कि वह आगे भी प्रभावित समुदायों को फिर से बसाने, उनकी रोजी-रोटी वापस दिलाने और स्थानीय स्तर पर मजबूती लाने के प्रयासों में मदद जारी रखेेंगे। इस अवसर पर बाढ़ पीड़ितों ने इंडस टावर्स लिमिटेड की ओर से दी गई राहत सामग्रियों के लिए लोगों ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कंपनी के विशेष कार्य अधिकारी ( सुरक्षा ) जीडी तिवारी ,स्थानीय जनप्रतिनिधि , ग्रामीण एवं अधिकारी मौजूद रहे।