नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। ओबरा प्रखंड में होली का पर्व पूरे उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ओबरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर अबीर-गुलाल लगाते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि होली खुशी और आपसी प्रेम का पर्व है। यह त्योहार लोगों को आपसी द्वेष भुलाकर एक-दूसरे के साथ प्रेम और भाईचारे के संबंध को मजबूत करने का अवसर देता है।कार्यक्रम में गीत-संगीत का भी विशेष आयोजन किया एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण होली के रंग में सराबोर हो गया।
दूसरी ओर डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह स्मारक परिसर में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक पकवान तथा विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया।इसी तरह प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भी आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया गया। कई स्थानों पर लोगों ने रंग, अबीर-गुलाल और कीचड़ के साथ पारंपरिक ढंग से होली खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में अमन और शांति की कामना की।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार, अवर निरीक्षक कुणाल कुमार, अंकित कुमार, दीपक कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार वीकल, कृष्णकांत शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि गोविंद अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता राजदेव सिंह, पूर्व मुखिया शंभू प्रसाद, गुड्डू कुमार, पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, सुबोध अग्रवाल, विनय जायसवाल, विजय सोनडीक, उपेंद्र वर्मा, सोनू कुमार, मोनू कुमार, सतीश कुमार द्विवेदी, कलू छोटू और आलोक कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।