By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharAurangabad

    निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष और समिति सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र

    नवबिहार टाइम्स संवाददाता ओबरा (औरंगाबाद)। खुदवां पैक्स चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष और…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    उपभोक्ता अदालत ने दिलाई एमएसीपी राशि

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो औरंगाबाद। जिला उपभोक्ता अदालत ने एक महत्वपूर्ण मामले में…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान औरंगाबाद जिले को दी 678 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो औरंगाबाद। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के…

    By NBT Admin
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandRamghar

    पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की दूसरी यूनिट का सफल सिंक्रोनाइजेशन

    नवबिहार टाइम्स संवाददाता पतरातू (रामगढ़)। पीवीयूएनएल के पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट…

    By NBT Admin
    JharkhandDhanbad

    सरायढेला सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो धनबाद। शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट…

    By NBT Admin
    JharkhandHazaribagh

    जंगली हाथियों ने एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 6 लोगों को मार डाला

    नवीन सिन्हा/नवबिहार टाइम्स ब्यूरो हजारीबाग। हजारीबाग के चूरचू प्रखंड के गोंदवार गांव…

    By NBT Admin
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष और समिति सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र

उपभोक्ता अदालत ने दिलाई एमएसीपी राशि

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान औरंगाबाद जिले को दी 678 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़National

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान औरंगाबाद जिले को दी 678 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

NBT Admin
Last updated: March 20, 2026 8:03 pm
By NBT Admin
Share
4 Min Read
SHARE

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

औरंगाबाद। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में औरंगाबाद जिले के बारूण के मुंशी बिगहा में औरंगाबाद जिला अंतर्गत 678 करोड़ रुपये की लागत से 262 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 123 करोड़ रुपये की लागत से 142 योजनाओं का उद्घाटन तथा 555 करोड़ रुपये की लागत से 120 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने बारूण नगर पंचायत के वार्ड नंबर-03 में आयोजित जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत टर्न की के आधार पर औरंगाबाद (24,935 परिवारों), डिहरी एवं सासाराम शहरों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति कार्य की प्रगति की मुख्यमंत्री को जानकारी दी। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

- Advertisement -

इन योजनाओं में देव नगर पंचायत में रिंग रोड का निर्माण, विशुनपुर कैनाल का निर्माण, राष्ट्रीय उच्च पथ पर ट्रामा सेंटर का निर्माण, औरंगाबाद शहर में अदरी नदी पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य, मदनपुर प्रखंड के चांद बिगहा ग्राम में केशहर नदी पर चेकडैम का निर्माण, नगर पंचायत देव में अवस्थित सूर्य मंदिर के समीप सूर्य कुंड एवं रूद्र कुंड परिसर से एच०एच०-101 तक ग्रीन फिल्ड संपर्क पथ का निर्माण, औरंगाबाद जिले के मदनपुर, औरंगाबाद, नवीनगर, असपुरा, गोह, ओबरा एवं दाउदनगर सहित कुल 7 प्रखंडों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण, औरंगाबाद जिले में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स एवं स्टेडियम का निर्माण कार्य, 2 लेन रफीगंज बाजार पथ का निर्माण शामिल है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी विकास योजनाओं का काम समय सीमा के अंदर ठीक ढंग से पूरा कराएं। इन सभी योजनाओं के पूरा हो जाने के बाद इलाके की और अधिक तरक्की होगी, जिसका फायदा लोगों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 6,754 जीविका स्वयं सहायता समूह के खाते में 100 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का सांकेतिक चेक, समग्र भैंस पालन योजना-समग्र गव्य विकास योजना का सांकेतिक चेक, कुशल युवा कार्यक्रम का प्रमाण पत्र, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल की चाभी लाभुकों को प्रदान किया। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आपके द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक काम कराए गए हैं। इसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जीविका दीदियों को बधाई है। आप सभी बहुत अच्छा काम कर रही हैं। आगे भी पूरे बुलंदी के साथ काम करते रहिए, राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी।

- Advertisement -

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, लघु जल संसाधन सह औरंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन, विधायक चेतन आनंद, विधायक प्रमोद कुमार सिंह, विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, विधायक ललन राम, विधायक प्रकाश चंद्र, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, औरंगाबाद की जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अम्बरीश राहुल सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED:Chief Minister Nitish Kumar
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष और समिति सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र
लेटेस्ट न्यूज़ National
उपभोक्ता अदालत ने दिलाई एमएसीपी राशि
लेटेस्ट न्यूज़ National
मुख्यमंत्री ने दीदी की रसोई एक्सप्रेस फूड ट्रक का किया शुभारंभ
लेटेस्ट न्यूज़ National
किसी भी व्यक्ति को प्रतिबंधित सामग्री के साथ प्रवेश की नहीं होगी अनुमति
लेटेस्ट न्यूज़ National

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

रामनवमी पर सत्येंद्र नगर में नवाह पारायण महायज्ञ का भव्य आगाज, श्रद्धा और भक्ति में डूबा माहौल
लेटेस्ट न्यूज़ National
तालाब खुदाई में निकली भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लेटेस्ट न्यूज़ National
अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, पहले दिन 5 मकान ध्वस्त
लेटेस्ट न्यूज़ National
एलपीजी आपूर्ति से संबंधित समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष से करें संपर्क, नंबर जारी
लेटेस्ट न्यूज़ National

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज़Politics

दस वर्षों में बिहार के साथ किया सौतेला व्यवहार : तेजस्वी

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

यक्ष्मा उन्मूलन की दिशा में बड़ी उपलब्धि, डॉ. रवि रंजन होंगे सम्मानित

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक को गोली मारकर लूटे सवा लाख रूपये 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

पानी में डूबकर दो लोगों की हुई मौत 

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?