नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शनिवार को मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 19 से 28 नवंबर तक आयोजित होगी। इसकी प्रायोगिक परीक्षा 30 नवंबर से दो दिसंबर तक होगी। वहीं मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 23 से 27 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इसकी प्रायोगिक परीक्षा 28 नवंबर को होगी।
स्कूल 17 और 18 नवंबर को प्राप्त करेंगे प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाएं
जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने जिले के राजकीय एवं राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधानाध्यापकों को सेंटअप परीक्षा की तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है। जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के सेंटअप परीक्षा के प्रश्नपत्र संबंधित पूर्व निर्धारित केंद्र से प्राप्त करने होंगे। उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर, पटना से 17 और 18 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से प्राप्त करनी होंगी। डीईओ कार्यालय ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।
अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड
दोनों परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों को दोनों पालियों में प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त आरंभिक समय दिया जाएगा। स्पास्टिक, दृष्टिबाधित और वैसे दिव्यांग परीक्षार्थी जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें लेखक रखने की अनुमति होगी। ऐसे परीक्षार्थियों को निर्धारित समय के अतिरिक्त प्रति घंटे 20 मिनट का क्षतिपूर्ति समय दिया जाएगा। बोर्ड के अनुसार, पूर्ववर्ती, कंपार्टमेंटल एवं इंप्रूवमेंट श्रेणी के विद्यार्थियों को सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं होना है। वहीं, सेंटअप परीक्षा में अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा कार्यक्रम तिथि प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली, 19 नवंबर को फिजिक्स, फिलॉसफी, आंत्रप्रेन्योरशिप, पॉलिटिकल साइंस, एकाउंटेंसी, केमिस्ट्री, एलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर-1 20 नवंबर को गणित, एलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर-2, जियोग्राफी, बायोलॉजी, बिजनेस स्टडी, 21 नवंबर को इंग्लिश, भाषा विषय, 25 नवंबर को एग्रीकल्चर, इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, 26 नवंबर को सोशियोलॉजी, म्यूजिक,27 नवंबर को हिस्ट्री, होम साइंस, 28 नवंबर को वोकेशनल विषय। 23 नवंबर को मातृभाषा भारतीय भाषा 25 नवंबर को विज्ञान, संगीत सामाजिक विज्ञान 26 नवंबर को गणित, गृह विज्ञान अंग्रेजी 27 नवंबर को ऐच्छिक विषय ऐच्छिक विषय (व्यावसायिक ट्रेड) 28 नवंबर को प्रायोगिक परीक्षा है।