नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। भामाशाह तैलिक युवा संस्थान के सौजन्य से बुधवार को प्रातः 8:30 बजे भामाशाह जयंती के अवसर पर दानवीर शिरोमणि भामाशाह एवं महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के अध्यक्ष संजय कुमार द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं सामाजिक सदस्यों ने श्रद्धा के दो पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने दानवीर भामाशाह एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन, त्याग, राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सामाजिक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया। उपस्थित लोगों ने भामाशाह के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, रेडक्रॉस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, टूना प्रसाद गुप्ता, राम रूप सिंह, राजू कुमार, मनीष कुमार, प्रभात कुमार (एबीवीपी), सतीश कुमार स्नेही, वार्ड पार्षद अमित अखौरी, अभय सिंह, औरंगाबाद सेवा शिविर के संचालक राम विकास सिंह, विनोद कुमार साहू, अर्जुन कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान के सचिव देवाशीष कुमार पिंटू ने किया।