नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। जिले के बिराटपुर निवासी स्वर्गीय अजय कुमार सिन्हा की पत्नी उषा सिन्हा का 30 अप्रैल को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन से परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
उषा सिन्हा के पुत्र आलोक कुमार सिन्हा एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ कायस्थ महासभा बिराटपुर के वरीय पदाधिकारी हैं। वहीं उनके भतीजे सूर्यकांत ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस औरंगाबाद के जिला कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। उषा सिन्हा स्वयं भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही थीं और कायस्थ समाज की एक सम्मानित सदस्य के रूप में जानी जाती थीं।
उनके निधन की खबर मिलते ही शहर के कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. कमल किशोर, जिला महासचिव अजय कुमार वर्मा, कायस्थ महासभा बिराटपुर शाखा के अध्यक्ष सह लोक अभियोजक अजय कुमार संतोष, खादी ग्राम उद्योग के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, महेन्द्र प्रसाद सिन्हा, मधुसूदन प्रसाद सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, राजू रंजन सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत, दीपक बलजोरी सहित अन्य लोग शामिल हैं।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।