सच्चिदानन्द सिन्हा महाविद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। सच्चिदानन्द सिन्हा महाविद्यालय, औरंगाबाद के भूगोल विभाग द्वारा स्नातकोत्तर सत्र 2024-26 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन सेमिनार हॉल में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं विभागाध्यक्ष डॉ विभीषण कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ सुधीर कुमार मिश्रा तथा भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ रामाधार सिंह उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों के प्रेरणादायक संबोधन से छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. डॉ सुधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि सफलता की एकमात्र कुंजी कठिन परिश्रम एवं ईमानदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन को सही दिशा प्रदान करती है तथा विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति सदैव समर्पित रहना चाहिए।

वहीं विभागाध्यक्ष डॉ विभीषण कुमार ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखते हुए पूरी ईमानदारी से अपने कार्य को करना चाहिए। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक-एक कर अपनी प्रतिभा एवं अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया। समारोह को सफल बनाने में अभिजीत कुमार, राजू रंजन सिंह, गोल्डी कुमारी, राज प्रकाश, चंदन कुमार, नीतीश कुमार, धनंजय कुमार सहित अन्य छात्रों की भूमिका सराहनीय रही।