नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
सासाराम। प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल, सासाराम के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा-2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के मेधावी छात्र अनुपम त्रिपाठी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। विशेष बात यह रही कि उन्होंने रसायन विज्ञान एवं गणित विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। वहीं स्मृति कुमारी ने 87 प्रतिशत, अदिति प्रिया ने 86 प्रतिशत, दिव्यांश कुमार, आयुष कुमार राय एवं प्रांजलि प्रिया ने 84-84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा श्रीति कुमारी ने 81 प्रतिशत, आयुष, स्नेहा मिश्रा एवं गोपालाचारी ने 80-80 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. हिमांशु त्रिपाठी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अनुपम त्रिपाठी द्वारा रसायन विज्ञान एवं गणित में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा भी है।

विद्यालय के प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुपम त्रिपाठी की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। साथ ही उन्होंने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के परिश्रम और अभिभावकों के विश्वास को दिया।