नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एवं संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया के निर्देशानुसार प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई है। जारी सूची में औरंगाबाद सदर के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
उनके मनोनयन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, कृष्ण बल्लभ सिंह उर्फ बबुआ जी, अवध बिहारी सिन्हा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह, अनिल सिंह, सुनील शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनीता सिंह एवं रंजीत कुशवाहा, जिला मंत्री सुबोध सिंह, अशोक पांडे, सुमन अग्रवाल, कार्यालय मंत्री बिकेस सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास सिंह, जिला प्रवक्ता जुलेखा खातून, ऋषि राज, अमरदीप चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि अमरीश सिंह, सुजीत सिंह, भरत सिंह, चंदन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील सिंह, भूपेंद्र नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, अनूप मिश्रा, अमित गुप्ता, संजय गुप्ता, नीलम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।