पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 135वीं कड़ी सुनी गई
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार के नेतृत्व में रामराज नगर स्थित भाजपा नेता अरविंद सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी को सामूहिक रूप से सुना।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में हो रहे सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्यों की जानकारी मिलती है, जिससे लोगों को समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों, विशेषकर युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के विभिन्न वर्गों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भारत की प्रगति में हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनभागीदारी, सकारात्मक सोच और समाजहित में किए जा रहे प्रयासों को देश की ताकत बताया।
प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और समाज सेवा में जुटे प्रेरणादायी व्यक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के हर कोने में अनेक लोग निस्वार्थ भाव से समाजहित में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने युवाओं से नवाचार को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि भारत की शक्ति उसकी एकता, विविधता और सामूहिक प्रयासों में निहित है।
इस अवसर पर सुनील सिंह, रामरूप सिंह, शत्रुध्न सिंह उर्फ मुन्ना, टुन्ना गुप्ता, हरिओम, संजय राय, अविनाश कुमार, रामजन्म सिंह, कमल कुमार, उपेंद्र सिंह, कमलेश शर्मा, अनिल कुमार सिंह, दीपक सिंह, ई. वीरेंद्र पाठक, धीरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, डॉ. मधेश्वर चंद्रवंशी, सत्यम कुमार, मनीष गुप्ता, प्रमोद गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।