नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
सारण। बिहार में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सैदपुर गांव निवासी राजकुमार राय का पुत्र नवीन कुमार उम्र तकरीबन 19 वर्ष अपने घर से मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। जिसे परिजन इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।