नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। सम्राट चौधरी सरकार ने 23 आइएस अधिकारियों का तबादला किया। इस दौरान रोहतास की डीडीसी बनी आकांक्षा आनंद एवं सासाराम एसडीएम नेहा कुमारी को कटिहार जिला परिषद का डीडीसी बनाया गया है। सासाराम की नई एसडीएम बनी सुश्री सुप्रिया रानी। श्रेया श्री को खगड़िया जिला परिषद का डीडीसी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया। वहीं, अनिरूद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया।
सम्राट चौधरी सरकार ने 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया। इसमें 2023-2024 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारी भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, इस फेरबदल में 12 IAS अधिकारियों को पहली बार फील्ड पोस्टिंग दी गई है। इसके साथ ही कई जिलों के डीडीसी, एसडीओ और नगर आयुक्त बदल गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जिन IAS अधिकारियों का फेरबदल हुआ, उनमें श्रेया श्री, अनिरूद्ध पाण्डेय, गरिमा लोहिया और प्रद्युम्न सिंह यादव भी शामिल हैं।
IAS श्रेया श्री को खगड़िया जिला परिषद का डीडीसी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया। वहीं, अनिरूद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया। गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है, जबकि प्रद्युम्न सिंह यादव को खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय का निदेशक बनाया गया है। इसी तरह से तुषार कुमार को मधुबनी जिला परिषद का डीडीसी बनाया गया है। आकांक्षा आनंद को सासाराम जिला परिषद का डीडीसी बनाया गया। रोहित कर्दम को कैमूर जिला परिषद का डीडीसी बनाया गया है। शिप्रा विजयकुमार चौधरी को जमुई जिला परिषद का डीडीसी बनाया गया। नेहा कुमारी को कटिहार जिला परिषद का डीडीसी बनाया गया है। अंजली शर्मा को निदेशक, निःशक्तता, समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है। कृष्ण चन्द्र गुप्ता को महानिरीक्षक, निबंधन, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग बनाया गया है।
वहीं, सिवान के पूर्व जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया है। बता दें कि 25 जुलाई को हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक सिपाही द्वारा AK-47 से गोली चलने की घटना के बाद 17 अगस्त को सरकार ने विवेक रंजन मैत्रेय को जिलाधिकारी पद से हटा दिया था।