नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
गयाजी। मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने शनिवार को अपना जन्मदिन हर्षोल्लास, आत्मीयता और धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके सरकारी आवास पर बधाई देने और शुभकामनाएं व्यक्त करने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। जन्मदिन समारोह का सबसे खास और भावुक पल उस समय देखने को मिला, जब IG विकास वैभव ने केक काटने के बाद सबसे पहले अपनी धर्मपत्नी को केक खिलाकर खुशियां साझा कीं।
इसके बाद उनकी धर्मपत्नी ने भी उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। पति-पत्नी के बीच स्नेह और आत्मीयता के इस खूबसूरत दृश्य ने समारोह में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।IG विकास वैभव के जन्मदिन पर मगध प्रक्षेत्र के गया, औरंगाबाद, नवादा, अरवल एवं जहानाबाद सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग उनके सरकारी आवास पहुंचे। लोगों ने बुके, शुभकामनाओं और आत्मीय बधाइयों के साथ उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
एक वरिष्ठ, अनुभवी और संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाले विकास वैभव अपने सरल, सहज, मिलनसार एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने जन्मदिन पर पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार जताते हुए उनके स्नेह, सम्मान और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।जन्मदिन का यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि पारिवारिक प्रेम, सामाजिक सद्भाव और आत्मीय रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर बनकर सामने आया।