नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
मसौढ़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मसौढ़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद दीया जलाकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। भाजपा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में सेवा संकल्प पखवाड़ा मनाया जा रहा है, इसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शहर के प्रसिद्ध श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं और बच्चों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के निरंतर विकास की प्रार्थना की। दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यकर्ताओं ने केक काटा और छोटे-छोटे बच्चों को खिलाकर खुशियां साझा कीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प और मजबूत हुआ है। भाजपा की 25 वर्षों की यात्रा सेवा, संगठन और समर्पण की मिसाल है। पीएम मोदी का जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर विजय यादव, संजय केसरी, नीरज कुमार शर्मा, राकेश कुमार, ठाकुरबाड़ी मंदिर कमेटी के सचिव सुनील कुमार, गोपाल पांडे, शशि गुप्ता, शोभा देवी समेत बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।