नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में संस्थान के अंशकालिक प्रोफेसर एवं सदर्न फेडरल यूनिवर्सिटी, रूस के मुख्य वैज्ञानिक प्रो० विष्णु डी राजपूत का अतिथि व्याख्यान सम्पन्न हुआ। प्रो राजपूत का व्याख्यान ‘सतत मृदा स्वास्थ एवं फसल प्रबंधन के लिये उभरते नवीन तकनीकें’ विषय पर केंद्रित रहा।
ऑनलाइन माध्यम से संस्थान के शिक्षक एवं विद्यार्थियों से जुड़कर उन्होंने अतिथि व्याख्यान के अपने विषय के कई महत्वपूर्ण आयामों से परिचित कराया। उन्होंने विकसित देशों में उपयोग में ली जाने वाली तकनीकों जैसे नैनोमेटेरियल, बायोचार, नैनो कंपोजिट, मेटा जीनोमिक मानचित्र, नैनो बायो-इंजीनियरिंग, पौधों में कोशिका स्तरीय परिवर्तनों इत्यादि के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारत में ऐसे तकनीकों का उपयुक्त उपयोग कृषि एवं किसानों के लिए अत्यंत लाभदायक हों सकता है।
संस्थान के निदेशक प्रो० एच के सिंह ने प्रो राजपूत का स्वागत किया एवं उनके इस अकादमिक सहयोग के लिए धन्यवाद किया एवं प्रो राजपूत से भविष्य में भी ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियों से विद्यार्थियों को अवगत कराते रहने का आग्रह किया। संस्थान के अधिष्ठाता प्रो एस एस सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं प्रो राजपूत के ज्ञानप्रद व्याख्यान के लिए आभार व्यक्त किया एवं जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए उनके नवीन प्रयोगों के लिए शुभकामनाएं दी। संस्थान के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति से व्याख्यान का लाभ उठाया एवं प्रो राजपूत से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपने जिज्ञासाओं से जुड़े प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर प्राप्त किया।