नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास सिंह की अध्यक्षता में शहर के विराट क्लासेज के प्रांगण में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा ने युवाओं को मार्गदर्शन दिया। उनके अनुभवों और विचारों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक दायित्वों, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के महत्व से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, उनके विचारों और समाज व देश के विकास में उनकी भागीदारी पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री सतीश सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री मोनू अविनाश, सतीश ऋषि, दीपक काली, विक्की, सौरभ, आदित्य, नीरज, लवकुश, अंकित और अभिनव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।