नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय औरंगाबाद में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
झंडोत्तोलन के बाद जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने सभी औरंगाबादवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा और समृद्ध बिहार के सपने को साकार किया जाएगा।
कार्यक्रम में नवीनगर विधायक चेतन आनंद, जिला प्रवक्ता रवि सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष विजय चंद्रवंशी, सदर अध्यक्ष निरंजन जी, रफीगंज अध्यक्ष मधुकर लाल मेहता, मदनपुर अध्यक्ष लव कुमार सिंह, बारुण अध्यक्ष मुकेश पटेल, ओबरा अध्यक्ष अरविंद राम, देव अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, नागेंद्र सिंह मुखिया, सुनील सहाय, रफीगंज विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, मदनपुर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, रामानुज सिंह, शंभू सिंह, सुजीत कुमार, अशोक पांडेय, उदय पासवान, राजू प्रसाद गुप्ता, कैंसर नियाजी, सुधीर शर्मा, विपिन सिंह, जितेंद्र शर्मा, जनेश्वर प्रजापति, मो. मुर्तजा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता और बिहार के विकास के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया। उपस्थित नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।