नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
गुरारू। शुक्रवार को थानाध्यक्ष द्वारा दिपावली एवं छठ पर्व को लेकर बुलाई गई शांति समिति की बैठक में आमजनों की उपस्थिति नग्नय रही। मात्र करीब दस व्यक्ति हीं उपस्थित हुए । नव पदस्थापित थानाध्यक्ष माला कुमारी ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र की समस्या के बारे में जानकारी हासिल किया एवं इस महान पर्व में सहयोग की अपेक्षा दर्शायीं। उपस्थित लोगों ने भरपूर सहयोग का वादा किया।
इस संबंध में क्षेत्र के काई लोगों से अनुपस्थिति रहने के संबंध में पूछा गया तो बताया कि धनतेरस के दिन शांति समिति का बैठक रखना न्यायोचित नहीं है एक दिन पहले रखा जाता। इस दिन से दिपावली पर्व की शुरुआत हो जाती है और लोग व्यस्त हो जाते हैं। थानाध्यक्ष द्वारा गलत दिन का चुनाव किया गया इसलिए उपस्थिति नग्नय रही।
हलांकि शांति समिति की पूर्व के बैठकों में दर्जनों लोग विभिन्न विभिन्न बाजारों एवं गाँव के उपस्थित रहा करते रहे हैं। इस संबंध में कुछ व्यक्तियों ने मजाकिया लहजे में बताया कि क्षेत्र के करीब 60% गावों में दिपावली पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाता है ऐसे में पुलिस द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनाही का आदेश कौन सुनने जाता है।