नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
मसौढ़ी। दिवाली के दिन मसौढी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मसौढ़ी थानांतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हथियार की खरीद-बिक्री के दौरान छापेमारी कर 01 देसी पिस्टल, 04 मैगजीन और 12 जिन्दा कारतूस (7.65 mm) के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक महिला भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, मसौढ़ी थानाध्यक्ष को गश्ती के क्रम में समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तारेगना शांतिनगर स्थित संगीता देवी पति स्व० मुकेश सिंह के घर पर अपराधकर्मी अखिलेश कुमार उर्फ रुखा पिता सियाशरण यादव साकिन मणीचक थाना मसौढ़ी जिला पटना आकर हथियार की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आलोक में तारेगना शांतिनगर स्थित संगीता देवी के घर की विधिवत् घेराबंदी कर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में घर में रखे बक्से से 01 देसी पिस्टल, 04 मैगजीन एवं 12 जिन्दा कारतूस (7.65 mm) बरामद किया गया। मौके से 1. अखिलेश कुमार उर्फ रुखा और 2. संगीता देवी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
इस संदर्भ में मसौढ़ी थाना कांड सं०-1094/26, दिनांक-07.11.26, धारा-25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अखिलेश कुमार उर्फ रुखा, पिता- सियाशरण यादव, साकिन- मणीचक,संगीता देवी, पति- स्व० मुकेश सिंह, साकिन- तारेगना शांतिनगर, है। बरामद हथियार में-01 देसी पिस्टल- 04 मैगजीन- 12 जिन्दा कारतूस (7.65 mm) है वहीं अभियुक्त अखिलेश उर्फ गौतम उर्फ रुखा का आपराधिक इतिहास रहा है जिसमें पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर मसौढ़ी और तारेगना रेल थाना में कुल 11 कांड दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, रंगदारी, डकैती और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।