नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पटना पहुंचे. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की. उन्होंने कहा कि दीपावली पूरे देश में खुशियों के साथ मनाई गई. अब बिहार के महत्वपूर्ण पर्व छठ की तैयारी हो रही है. छठ भी धूमधाम से मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने नक्सल प्रभावित बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाकर एक अच्छा संदेश दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमागी नक्सलियों को समाप्त करने वाले बयान पर धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि देश में अस्थिरता पैदा करने वाली ताकतों से लड़ने के लिए सभी लोगों को एकजुट होना होगा. देश की तरक्की रोकने की सोच रखने वाले ही दिमागी नक्सल हैं. ऐसे लोगों को लोकतांत्रिक तरीके से रोकना जरूरी है. धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से कहा कि देश तेजी से तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. ऐसे में जो लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ काम करते हैं, उनके विरोध में सभी को एक साथ आना चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री के बयान का समर्थन किया. कहा कि देश की एकता और विकास के लिए ऐसी सोच के खिलाफ एकजुटता जरूरी है.
धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री मोदी के बस्तर दौरे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सैनिकों के साथ दीपावली मनाई. इससे देश को एकजुटता का संदेश मिला है. प्रधानमंत्री देश के हर हिस्से और हर वर्ग को साथ लेकर चल रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को बिहार दौरे को लेकर भी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का एक साल पूरा हो रहा है. उनकी कामना है कि बिहार और आगे तरक्की करे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार और पूरा देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.