नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
मसौढी। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पूरा मसौढ़ी भक्तिमय रहा.जहाँ उदियमान सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसिय महापर्व का अनुष्ठान संपन्न हुआ।ऐसें में मसौढ़ी मणिचक सूर्य मंदिर घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. हजारों की संख्या में छठव्रतियों का हूजूम देखते बना. पुलिस प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नजर रही. सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे व वॉच टावर की मदद से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. सादे लिबास में भी पुलिस की तैनाती की गई थी।
मौके पर विधायक अरुण मांझी, एसडीएम धनराज कुमार, डीएसपी राघव दयाल,बीडीओ प्रभाकर सीओ ऋषिकेश,थानाध्यक्ष विवेक भारती,नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजू रंजन, डॉ राम जयपाल, मंदिर कमेटी के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।
मणिचक सूर्य मंदिर घाट के सचिव नवल भारती ने बताया कि मसौढ़ी का मणिचक कई मायनों में ऐतिहासिक और पौराणिक रहा है. ऐसे में यहां दूर-दराज से कई जिलों के लोग मन्नतें मांगने आते हैं. मसौढ़ी का मणिचक सूर्य मंदिर पटना जिले में प्रसिद्ध है. प्रत्येक साल चैती छठ और कार्तिक छठ करने के लिए छठव्रती पहुंचते हैं.
इसके अलावा धनरूआ के बरनी छठ घाट ठाकुरवाड़ी मंदिर और पुनपुन के पावन तट पर भी सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ व्रत का अनुष्ठान किया। बहरहाल सोमवार को छठ व्रतियों ने उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की. इसके पहले घाटों पर लोगों का हुजूम उमड़ता रहा. अर्ध देने के बाद छठवृतियों ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया धूप जलाया और छठी मैया का गीत भी गाये. घाटों पर पारंपरिक गीत भी गूंजते रहे.