नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
मसौढी। धनरूआ थाना क्षेत्र के एक गांव में स्नैपचैट के जरिए नाबालिग लड़की से दोस्ती कर वीडियो बनाने और फिर वीडियो डिलीट करने के बहाने घर बुलाकर तिन युवको के द्वारा सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की मां ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इस घटना में पीड़िता समेत तीनों आरोपी भी नाबालिग हैं। आरोप है कि स्नैपचैट के जरिए लड़की से संपर्क किया गया। इसके बाद उसका आते-जाते का वीडियो बना लिया गया। फिर वीडियो डिलीट करने के बहाने उसे डराया-धमकाया गया और घर बुलाकर दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता की मां के आवेदन पर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।