By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    Bihar

    वैश्विक सुरक्षा तंत्र पर सवाल: UN रिपोर्ट के मुताबिक 33% महिलाएं हिंसा से पीड़ित, पुलिस तक पहुंचते हैं महज 7% मामले

    महिला सुरक्षा की भयावह तस्वीर: 2025 में अपनों के हाथों 47 हजार…

    By Betab Ahmad
    Bihar

    कार्तिक पूर्णिमा पर देवघाट में फल्गु महाआरती, श्रद्धालुओं ने की विश्व कल्याण की कामना

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो गयाजी। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को…

    By Betab Ahmad
    BiharJahanabad

    वाणावर रोपवे निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगा संचालन

    संचालन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, विद्युत आपूर्ति,…

    By Suraj Kumar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    गिरिडीह में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, बहू और ससुर की टांगी से काटकर हत्या

    पचंबा थाना क्षेत्र के सुंडी टोला में वारदात से दहशत, मृतका की…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    557वें प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, झरिया से बैंकमोड़ बड़ा गुरुद्वारा पहुंची संगत

    तीन दिवसीय समारोह का हुआ शुभारंभ, अमृतसर के हजूरी रागी जत्थे और…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    लेवी मांगने आए PLFI के दो उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

    देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, बाइक, मोबाइल और संगठन के तीन पर्चे बरामद;…

    By Betab Ahmad
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

वैश्विक सुरक्षा तंत्र पर सवाल: UN रिपोर्ट के मुताबिक 33% महिलाएं हिंसा से पीड़ित, पुलिस तक पहुंचते हैं महज 7% मामले

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघाट में फल्गु महाआरती, श्रद्धालुओं ने की विश्व कल्याण की कामना

वाणावर रोपवे निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगा संचालन

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

वैश्विक सुरक्षा तंत्र पर सवाल: UN रिपोर्ट के मुताबिक 33% महिलाएं हिंसा से पीड़ित, पुलिस तक पहुंचते हैं महज 7% मामले

Betab Ahmad
Last updated: November 25, 2026 12:47 pm
By Betab Ahmad
Share
14 Min Read
SHARE

महिला सुरक्षा की भयावह तस्वीर: 2025 में अपनों के हाथों 47 हजार महिलाओं की हत्या, हर घंटे 5 की गई जान

बेताब अहमद
25 नवंबर को मनाया जाने वाला महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन का अंतरराष्ट्रीय दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि अन्याय के सामने न झुकने वाले साहस की याद है। 1960 में डोमिनिकन गणराज्य की मिराबल बहनों ने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई और अपने प्राणों की आहुति दी। उनके बलिदान से प्रेरित होकर 1981 से इस दिन को संघर्ष के प्रतीक के रूप में मनाया जाने लगा, जिसे बाद में संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक मान्यता दी। आज भी घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न और डिजिटल प्रताड़ना जैसी चुनौतियां मौजूद हैं, लेकिन समाज का बदलता नजरिया और मजबूत होती कानूनी व्यवस्था यह संकेत देती है कि चुप्पी तोड़कर अधिकारों की लड़ाई आगे बढ़ रही है। हर साल 25 नवंबर को दुनिया भर में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन अनकही पीड़ाओं को समझने का अवसर है, जिन्हें कई महिलाएं सामाजिक संकोच, आर्थिक विवशता या परिवार के दबाव के कारण भीतर ही दबा लेती हैं। मिराबल बहनों की दुखद हत्या की स्मृति से जुड़ा यह दिन हमें याद दिलाता है कि हिंसा किसी भी रूप में हो चाहे वह घर के भीतर हो या डिजिटल दुनिया में उसका असर व्यक्ति और समाज दोनों पर गहरा पड़ता है। संवेदनशीलता और भरोसे का माहौल बनाकर ही पीड़ितों को आगे आने और न्याय पाने का संबल दिया जा सकता है।

- Advertisement -

महिलाओं के खिलाफ होने वाले हर तरह के अपराध और भेदभाव को मिटाने के लिए हर साल 25 नवंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसकी नींव 20 दिसंबर 1993 को रखी गई थी, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महिला हिंसा उन्मूलन घोषणापत्र को मंजूरी दी थी। इसके बाद 17 दिसंबर 1999 को एक प्रस्ताव पारित कर इस दिन को आधिकारिक मान्यता दी गई और सभी देशों व संस्थाओं से जागरूकता फैलाने का आग्रह किया गया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, हिंसा का दायरा केवल शारीरिक मारपीट तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी महिला को मानसिक या यौन रूप से प्रताड़ित करना, डराना-धमकाना, दबाव बनाना या उसकी आज़ादी छीनना भी इसी श्रेणी में आता है। घर की चारदीवारी से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक होने वाली यह लैंगिक हिंसा कई रूपों में सामने आती है।

घरेलू हिंसा:- घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाना और आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल करना महिलाओं के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है। मारपीट, अपमान, मानसिक तनाव और आर्थिक पाबंदियों जैसी स्थितियों में कई महिलाएं सामाजिक लोक-लाज और आर्थिक निर्भरता के कारण चुप रह जाती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर मदद, कानूनी जानकारी और रोजगार के अवसर महिलाओं को इस चक्र से बाहर निकलने की ताकत दे सकते हैं।

- Advertisement -

यौन हिंसा और उत्पीड़न:- यौन हिंसा और उत्पीड़न केवल कानून का नहीं, बल्कि सामाजिक सोच और संवेदनशीलता का भी विषय है। जब महिलाओं को करियर, शिक्षा या सम्मान खोने का डर सताता है, तो वे चुप्पी साध लेती हैं। इस चुप्पी को तोड़ने के लिए भरोसेमंद और सहयोगी माहौल जरूरी है। दफ्तरों, कॉलेजों और सार्वजनिक जगहों पर यौन उत्पीड़न की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। यदि शिकायत करने पर महिलाओं के करियर या प्रतिष्ठा पर असर पड़ता है, तो व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। सुरक्षित और जवाबदेह तंत्र ही इस समस्या को कम कर सकता है

दहेज उत्पीड़न और दहेज हिंसा:- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहित महिलाओं के साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के मामले सामने आते हैं। कई घटनाओं में यह प्रताड़ना गंभीर चोट, आत्महत्या के लिए मजबूर करने या दहेज हत्या का रूप ले लेती है, जिससे दहेज से जुड़ी हिंसा एक गंभीर सामाजिक समस्या बनी हुई है।

- Advertisement -

मानव तस्करी और जबरन शोषण:- अपनों से बिछड़ने का दर्द और गरीबी की मजबूरी, अक्सर मासूम लड़कियों और महिलाओं को एक ऐसे अंधेरे जाल में धकेल देती है, जहाँ से वापसी नामुमकिन सी लगती है। जबरन देह व्यापार, बंधुआ मजदूरी और खरीद-फरोख्त के नाम पर होने वाली मानव तस्करी केवल एक अपराध नहीं, बल्कि इंसानियत पर गहरा घाव है जिसका सबसे पहला शिकार समाज की सबसे कमजोर और बेसहारा महिलाएं बनती हैं। महिलाओं और बच्चियों की खरीद-फरोख्त कर उन्हें देह व्यापार और बंधुआ मजदूरी की आग में झोंकना, समाज के माथे पर एक कलंक और हिंसा का सबसे क्रूर चेहरा है। तस्करों के इस गिरोह का सीधा निशाना वे गरीब और विस्थापित महिलाएं बनती हैं, जिनकी आवाज दबाना सबसे आसान समझा जाता है। अब इस अमानवीय शोषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई समय की सबसे बड़ी मांग है।

डिजिटल हिंसा:- सोशल मीडिया के बेलगाम इस्तेमाल ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों का एक नया और खतरनाक मोर्चा खोल दिया है। साइबर स्टॉकिंग, मॉर्फिंग और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध तेजी से पांव पसार रहे हैं। इन्हें हल्के में लेना भारी पड़ सकता है, क्योंकि आभासी दुनिया में होने वाले ये हमले महिलाओं के वास्तविक जीवन उनकी पढ़ाई, रोजगार और सामाजिक प्रतिष्ठा—को पूरी तरह बर्बाद करने की क्षमता रखते हैं।

हर दिन औसतन करीब 137 महिलाओं और लड़कियों की जान उनके अपने साथी या परिवार के लोगों के हाथों चली जाती है। संयुक्त राष्ट्र महिला के अनुसार, 2024 में दुनिया भर में लगभग 50,000 महिलाओं और लड़कियों की हत्या उनके करीबी रिश्तों या परिवार के सदस्यों द्वारा की गई। यह स्थिति दिखाती है कि असुरक्षा केवल बाहर नहीं, बल्कि कई बार घर के भीतर भी मौजूद है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के 2023 के अनुमानों के मुताबिक, दुनिया की लगभग 84 करोड़ महिलाएं यानी 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र की करीब हर तीसरी महिला अपने जीवन में शारीरिक या यौन हिंसा झेल चुकी हैं। डर और सामाजिक शर्म के कारण कई मामले सामने ही नहीं आ पाते। यह संकट मानवाधिकार, जनस्वास्थ्य और सामाजिक न्याय से सीधे जुड़ा है।

- Advertisement -

महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकना है, तो उसकी जड़ों पर काम करना होगा। बदलाव की शुरुआत सोच और व्यवस्था में सुधार से ही संभव है।

• सोच में बदलाव:- परिवार और समाज में पुरुषों व महिलाओं को बराबर का दर्जा मिले। फैसले लेने में महिलाओं की भागीदारी बढ़े।

• आर्थिक मजबूती:- महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलें, ताकि वे अपने और बच्चों के भविष्य को लेकर आत्मनिर्भर बन सकें।

- Advertisement -

• शिक्षा और जानकारी:- लड़कियों को शिक्षा और अपने कानूनी अधिकारों की पूरी समझ मिले, जिससे वे किसी भी शोषण का विरोध कर सकें।

• भरोसेमंद माहौल:- समाज में शिकायत करने वाली महिला का साथ दिया जाए, न कि उस पर दबाव या बदनामी का डर डाला जाए।

• मजबूत मदद तंत्र:- पुलिस, स्वास्थ्य सेवाएं और कानूनी मदद आसानी से और बिना देरी के उपलब्ध हों। भारत का संविधान महिलाओं को समानता, सम्मान और स्वतंत्रता का अधिकार देता है, जिसे मजबूत बनाने के लिए कई कानून मौजूद हैं।

• घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम, 2005:– शारीरिक, यौन, मौखिक, भावनात्मक और आर्थिक दुर्व्यवहार से बचाव के साथ संरक्षण आदेश, निवास और आर्थिक सहायता का रास्ता देता है।

• POSH अधिनियम, 2013:- कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल के लिए शिकायत निवारण हेतु आंतरिक (Internal) और स्थानीय (Local) समितियों का प्रावधान करता है।

• दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961:- दहेज देने, लेने या मांगने को अपराध मानता है।

• भारतीय न्याय संहिता, 2023 (लागू 1 जुलाई 2024):- महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए अलग अध्याय के तहत बलात्कार, उत्पीड़न, पीछा करने, ताक-झांक और दहेज मृत्यु जैसे मामलों में सख्त व्यवस्था करता है।

• पॉक्सो (POCSO) अधिनियम, 2012:- 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण और अश्लील सामग्री से सुरक्षा देता है।

असली बदलाव तब आता है जब महिलाएं अपने अधिकारों को जानें और व्यवस्था उन्हें समय पर न्याय व सहायता दे। अब किसी भी मुश्किल घड़ी में महिलाओं को अकेले संघर्ष करने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं और हेल्पलाइन सेवाएं महिलाओं के लिए सुरक्षा का मजबूत कवच बनकर सामने आई हैं।

• 181 महिला हेल्पलाइन:- संकट में फंसी महिला या उसकी ओर से कोई भी इस टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके तुरंत मदद, जानकारी और पुलिस, अस्पताल या वन स्टॉप सेंटर से जुड़ाव पा सकता है।

• 112 आपातकालीन नंबर:- किसी भी तरह के आपातकाल में पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य सेवाओं के लिए यह एक साझा नंबर है।

• वन स्टॉप सेंटर (सखी):- यहां हिंसा प्रभावित महिलाओं को एक ही छत के नीचे इलाज, पुलिस मदद, कानूनी सलाह, अस्थायी आश्रय और काउंसलिंग की सुविधा मिलती है।

• मिशन शक्ति:- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की यह पहल महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण को नई मजबूती दे रही है।

सच्ची बदलाव की शुरुआत तब होगी, जब इन सुविधाओं की जानकारी हर घर और हर महिला तक पहुंचे। लैंगिक हिंसा को मानवाधिकारों के उल्लंघन के रूप में देखते हुए हर साल 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक 16 दिवसीय सक्रियता अभियान चलाया जाता है। यह अभियान 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के साथ समाप्त होता है, जो बताता है कि महिलाओं की सुरक्षा सीधे तौर पर मानवाधिकार से जुड़ी है। 1991 में पहले Women’s Global Leadership Institute में महिला कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू की गई यह मुहिम अब एक प्रमुख वैश्विक अभियान बन गई है। इसके साथ ही 2008 में शुरू हुई संयुक्त राष्ट्र महासचिव की ‘UNiTE to End Violence against Women and Girls’ पहल भी जागरूकता और ठोस कार्रवाई पर जोर देती है।

दुनिया भर की ऐतिहासिक इमारतों पर चमकती नारंगी रोशनी सिर्फ एक सजावट नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और हिंसामुक्त कल की उम्मीद है। यह रंग इस बात का प्रतीक है कि घर हो या स्कूल, दफ्तर हो या सड़क—हर जगह महिलाओं और लड़कियों को बिना किसी डर के जीने का पूरा हक है। लेकिन यह खूबसूरत सपना केवल प्रतीकों या सरकारी अभियानों से सच नहीं होगा। सिर्फ कानून काफी नहीं, सोच बदलनी होगी। आज हमारे पास कड़े कानून, अंतरराष्ट्रीय समझौते और जागरूकता अभियान सब कुछ हैं। इसके बावजूद, दुनिया भर में हर तीन में से एक महिला का हिंसा का शिकार होना हमारी सामाजिक व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल पुलिस या सरकार के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती; इसके लिए पूरे समाज को अपने व्यवहार और नजरिए में बदलाव लाना होगा। बदलाव की शुरुआत घर और समाज से :-

• बराबरी की परवरिश:–  परिवार में बेटे और बेटी को समान अधिकार देना होगा और बच्चों को बचपन से ही एक-दूसरे का सम्मान करना तथा ‘सहमति’ (Consent) का महत्व सिखाना होगा।

• आत्मनिर्भरता:-  महिलाओं की शिक्षा और उनकी आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देना सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

• संवेदनशील व्यवस्था:- किसी भी हिंसा की स्थिति में पीड़ित महिला पर सवाल उठाने के बजाय, समाज को उसका साथ देना होगा। साथ ही, स्कूल-कॉलेज, दफ्तर, पुलिस और न्यायपालिका को भी पीड़ितों के प्रति अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनना होगा।

डिजिटल दुनिया में भी सम्मान जरूरी

आज हिंसा केवल सड़कों या घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया और इंटरनेट पर भी महिलाओं की निजता और सम्मान को चुनौती मिल रही है। ऑनलाइन उत्पीड़न को मजाक या आम बात समझकर नजरअंदाज करने की प्रवृत्ति को रोकना होगा। अंततः, ‘महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ महज पोस्टर, नारों और भाषणों का दिन नहीं है। यह खुद से यह वादा करने का दिन है कि हम एक ऐसा समाज बनाएंगे, जहां हर महिला अपनी शर्तों पर जी सके, अपने फैसले खुद ले सके और पूरी गरिमा के साथ आगे बढ़ सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघाट में फल्गु महाआरती, श्रद्धालुओं ने की विश्व कल्याण की कामना
लेटेस्ट न्यूज़
वाणावर रोपवे निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगा संचालन
National लेटेस्ट न्यूज़
बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
National लेटेस्ट न्यूज़
बिहार के विकास में नीतीश कुमार की ऐतिहासिक भूमिका : मंत्री जमा खान
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने नदी घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी
National लेटेस्ट न्यूज़
नकली गोदरेज बनाने का खेल उजागर, 17 गोदरेज और 23 गैस सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार
National लेटेस्ट न्यूज़
देव दीपावली पर 3500 दीपों से जगमगाया श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी घाट, गंगा आरती से गूंजा परिसर
National लेटेस्ट न्यूज़
बिहार ग्रामीण बैंक के प्रायोजन में पटना में बैंकर्स मिलन समारोह आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
National लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज़

रोहतास की बेटी मनीषा श्रीवास्तव को दिल्ली में उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से नवाजा गया

By Betab Ahmad
लेटेस्ट न्यूज़

 “अब और नहीं सह पाऊंगी पापा…” वॉर्डन की प्रताड़ना से तंग आकर GNM छात्रा ने खाईं कई नींद की गोलियां, ICU में भर्ती

By Editor NBT
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

6 सितंबर को भोजपुर दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

मतदाता सूची से जुड़े कार्य में लगे कर्मियों-अधिकारियों का मानदेय हुआ दोगुना 

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?