नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में औरंगाबाद की चार अहम विकास परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने रेल संपर्क, सिंचाई, शहरी पेयजल और भूमि अधिग्रहण से जुड़े कार्यों की ताजा स्थिति रखी।
बिहटा-अनुग्रह नारायण रोड रेललाइन 117.06 किमी लंबी यह परियोजना पटना, अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद को जोड़ेगी। इसकी संशोधित लागत 3606.42 करोड़ रुपये है और सितंबर 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य है। बैठक में भौतिक-वित्तीय प्रगति और जमीन अधिग्रहण की समीक्षा हुई। शहर को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए 12.906 किमी नई रेललाइन प्रस्तावित है। 440.59 करोड़ रुपये की इस योजना के लिए सात मौजों में भूमि अधिग्रहण जारी है।
1367.61 करोड़ रुपये की इस योजना से औरंगाबाद और गया के सूखाग्रस्त क्षेत्रों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। राइट मेन कैनाल (आरएमसी) के काम के साथ जिले में 41.251 हेक्टेयर भूमि का कब्जा लिया जा चुका है। संशोधित लक्ष्य 30 जून 2027 है। सोन नदी से पानी लाकर मजुराही के क्लियर वाटर रिजर्वायर और महाराणा प्रताप चौक के मास्टर रिजर्वायर के जरिए घरों तक पेयजल पहुंचाया जाएगा। इसका काम 81.69 प्रतिशत पूरा हो चुका है और मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुईवीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, वरीय उप समाहर्ता रितेश यादव और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।