नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मदनपुर। मदनपुर थाना क्षेत्र के उमगा पहाड़ पर घूमने गए एक युवक को आरोपियों ने कुल्हाड़ी का भय दिखा कर उससे फोन–पे पर दो हज़ार रुपए डलवाएं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। मामले में देव थाना क्षेत्र के फूलवडिया निवासी स्व. राजेन्द्र सिंह के पुत्र नरेन्द्र मोहन सिंह ने एफआईआर दर्ज कराया है।
उसने बताया कि उमगा पहाड़ पर घूमने आए थे। तभी पहाड़ पर पहले से तीन व्यक्ति हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुए थे, जिन्होंने कुल्हाड़ी से काटने और हत्या की धमकी देकर रूपये फोन–पे पर डलवाया। उसने बताया कि हमारे पास पैसे नहीं थे लेकिन जान बचाने के लिए नानी से पैसे मंगवाए और विकाश कुमार नामक व्यक्ति पर डलवाया।
तत्पश्चात घटना की जानकारी उसने पुलिस को दी, जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने घटना में संलिप्त तीन आरोपीयों को गिरफ़्तार कर लिया। जिसमें थाना क्षेत्र के मंजरेठी गांव निवासी रामवरण पासवान के पुत्र विकाश कुमार उर्फ बोस, पुर्णाडीह गांव निवासी महेश्वर भुईयां के बेटा सुबोध भुईयां एवं इसी गांव के टेनी भुईयां के बेटा कृष्ण कुमार शामिल हैं।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि छिनतई मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और आवश्यक कार्रवाई के उपरांत सभी को जेल भेज दिया गया।