नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। प्रखंड के रामनगर निवासी अभय सिंह को भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जिला और मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविरों के लिए औरंगाबाद एवं अरवल जिला का प्रभारी बनाया है।
उन्होंने बताया कि दोनों जिलों में ओबीसी मोर्चा के तहत होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों को वह पार्टी के लिए सबसे बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। उनकी कोशिश होगी कि भाजपा ओबीसी मोर्चा दोनों जिलों में काफी सशक्त बन सके। उनको यह दायित्व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने दिया है।
अभय सिंह को यह दायित्व मिलने पर रामानंद सिंह चंद्रवंशी, सत्येंद्र सिंह, सुभाष सिंह चंद्रवंशी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम पाठक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा एवं रंजन वर्मा, रामजी मालाकार, वार्ड पार्षद सोनी देवी एवं अन्य ने बधाई दी है।