नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
गया। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी सहित विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद गया की पावन धरती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर, गोपाल यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा नेतृत्व को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और संकल्प की ऐतिहासिक विजय है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों के कारण भाजपा के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती को भी इस जीत का महत्वपूर्ण कारण बताया गया।
इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार, दीपक पांडेय, राजू मिश्रा, राणा रणजीत सिंह, विजय प्रसाद गुप्ता (काला नाग), संजय कुमार (मुन्ना यादव), सुनील मिश्रा, हीरा यादव, अभिषेक कुमार, सुधीर कुमार, कुंदन कुमार, शिव कुमार, पूनम कुमारी, रिंकू कुमारी, कंगन कुमारी, महेंद्र प्रसाद सिंह अधिवक्ता, एस. राजेश आनंद अधिवक्ता, नागेंद्र प्रसाद शर्मा अधिवक्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एक-दूसरे को बधाई दी।